नई दिल्ली-तीसरे वनडे में रोहित ने बनाये ये दो अनोखे रिकॉर्ड, अद्र्धशतक जड़ दिलाई टीम को जीत

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलते हुए एक नया मुकाम छूं लिया। इस मैच में रोहित ने दो नये रिकॉर्ड बना लिये। इस मैच में रोहित ने छक्का लगाते ही छक्के लगाने की लिस्ट में अब महेंद्र सिंह धोनी के
 | 
नई दिल्ली-तीसरे वनडे में रोहित ने बनाये ये दो अनोखे रिकॉर्ड, अद्र्धशतक जड़ दिलाई टीम को जीत

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलते हुए एक नया मुकाम छूं लिया। इस मैच में रोहित ने दो नये रिकॉर्ड बना लिये। इस मैच में रोहित ने छक्का लगाते ही छक्के लगाने की लिस्ट में अब महेंद्र सिंह धोनी के बराबर आ गए हैं और आगे निकलने के लिए अब उन्हें सिर्फ एक और गेंद को सीधा सीमा रेखा के बाहर पहुंचाना है। रोहित शर्मा ने वनडे में भारत के लिए खेलते हुए 215वां छक्का लगाया। इस मैच में रोहित ने 77 गेंदों पर 62 रन बनाए। वही अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे। गौरतलब है कि क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रेकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 351 छक्के लगाए। इसमें वह पाकिस्तान के साथ-साथ एशिया और आईसीसी ग्रुप के लिए भी खेले। उनके बाद क्रिस गेल 275, सनथ जयसूर्या 270, महेंद्र सिंह धोनी 222 का नंबर आता है।

नई दिल्ली-तीसरे वनडे में रोहित ने बनाये ये दो अनोखे रिकॉर्ड, अद्र्धशतक जड़ दिलाई टीम को जीत

दस हजार रन बनाने वाली खिलाड़ी बने रोहित

वही आज रोहित शर्मा लिस्ट ए क्रिकेट में चौथे सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह कामयाबी रोहित ने तीसरे वनडे में हासिल की। जब वह यह मैच खेलने आए तो वह लिस्ट ए में 9979 रन बना चुके थे। लिहाजा उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने में बहुत परेशानी नहीं हुई। 10 हजार रन बनाने वाले खिलाडिय़ों में सबसे पहले विराट कोहली 219 पारियां, सौरव गांगुली 252 पारियां, सचिन तेंदुलकर 257 पारियां शामिल हैं। रोहित ने 260 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।

नई दिल्ली-तीसरे वनडे में रोहित ने बनाये ये दो अनोखे रिकॉर्ड, अद्र्धशतक जड़ दिलाई टीम को जीत

आज तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को 244 रनों का लक्ष्य मिला था जिसमें रोहित ने 62 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में 77 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाये। रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 60 और शिखर धवन ने 28 रन बनाए। इसके बाद आखिर में अंबाती रायडू 40 और दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद रहे और इस तरह सात ओवर शेष रहते ही इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया।