नई दिल्ली-बोली प्रियंका जिंदगी में इतना कमजोर प्रधानमंत्री मैंने कभी नहीं देखा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी-बड़ी बातें

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला कर रहे है। आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले भी कांग्रेस
 | 
नई दिल्ली-बोली प्रियंका जिंदगी में इतना कमजोर प्रधानमंत्री मैंने कभी नहीं देखा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी-बड़ी बातें

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हमला कर रहे है। आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले कर रही हैं। बुधवार को प्रियंका गांधी ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी पर हमला किया था। आज प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लेकर कहा कि इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका की जनसभा

इस दौरान प्रियंका यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक शक्ति वो होती है जो माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बातें सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बातें सुनने की शक्ति लेकिन प्रधानमंत्री आपकी बात सुनना छोडिय़े आपको जवाब देना नहीं जानते। प्रियंका प्रतापगढ़ में काग्रेंस प्रत्याशी रत्ना सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुंचीं थीं। यहां रत्ना सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संगम लाल गुप्ता और बसपा के अशोक कुमार त्रिपाठी से है। रत्ना सिंह पहले भी कांग्रेस के टिकट पर प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं।