नई दिल्ली- प्रियंका गांधी की चाय की चर्चा हो गई सोशल, जाने क्यों दिया बीजेपी सांसद को आमंत्रण?

उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवार समेत चाय पर आमंत्रित किया है। बलूनी को ही दिल्ली में 35 लोदी एस्टेट स्थित बंगला आवंटित हुआ है, जो अब तक प्रियंका गांधी के पास है। हालाकिं अभी प्रियंका गांधी ने
 | 
नई दिल्ली- प्रियंका गांधी की चाय की चर्चा हो गई सोशल, जाने क्यों दिया बीजेपी सांसद को आमंत्रण?

उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने परिवार समेत चाय पर आमंत्रित किया है। बलूनी को ही दिल्ली में 35 लोदी एस्टेट स्थित बंगला आवंटित हुआ है, जो अब तक प्रियंका गांधी के पास है। हालाकिं अभी प्रियंका गांधी ने बंलगा खाली नहीं किया है। खाली होते ही अनिल बलूनी वहा शिफ्ट होंगे।

नई दिल्ली- प्रियंका गांधी की चाय की चर्चा हो गई सोशल, जाने क्यों दिया बीजेपी सांसद को आमंत्रण?

स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते आवंटित हुआ बंगला

केंद्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 35 लोधी एस्टेट का बंगला राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया। बलूनी अभी दिल्ली में 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित टाइप-6 के बंगले में रहते हैं। बलूनी ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्हें आवंटित बंगले को बदलने का सरकार से अनुरोध किया था। इसी दौरान प्रियंका गांधी को आवंटित 35 लोधी रोड स्थित बंगले का आवंटन निरस्त कर दिया गया। यह भी टाइप-6 बंगला है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द इसे बंगले से शिफ्ट हो रही हैं।

नई दिल्ली- प्रियंका गांधी की चाय की चर्चा हो गई सोशल, जाने क्यों दिया बीजेपी सांसद को आमंत्रण?

रविवार शाम मिला आमंत्रण पत्र

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने रविवार को बंगले से शिफ्ट होने से पहले सांसद अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया। उन्होंने भाजपा सांसद को परिवार सहित चाय पर आने को आमंत्रण भेजा है। वही इस खबर के बाद से प्रियंका की चाय की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। मामले की सत्यता जांचने जब न्यूज टुडे नेटवर्क ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि रविवार शाम को उनको प्रियंका गांधी की ओर से आमंत्रित पत्र प्राप्त हुआ है। हालाकिं उन्होंने इस पत्र का अभी कोई जवाब नहीं दिया। न्यूज टुडे नेटवर्क को उन्होंने बताया कि यह एक सरकारी मकान है, जिसे प्रियंका गांधी एक या दो दिन में खाली करेंगी, उसके बाद ही वे वहा शिफ्ट होंगे।