नई दिल्ली- पहले वन- डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बने कई रिकॉर्ड, धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- पूर्व कप्तान वह भारत के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में केदार जाधव के साथ नाबाद 144 रन की पार्टनरशिप की बदौलत टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दिला दी। इसी मैच में धोनी भारत के लिए वनडे क्रिकेट
 | 
नई दिल्ली- पहले वन- डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बने कई रिकॉर्ड, धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- पूर्व कप्तान वह भारत के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में केदार जाधव के साथ नाबाद 144 रन की पार्टनरशिप की बदौलत टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दिला दी। इसी मैच में धोनी भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दिए गए 237 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे बल्लेबाज धोनी ने 37वें ओवर में गेंदबाज कुल्टर-नाइल की गेंद पर छक्का मारकर यह रिकॉर्ड बनाया। धोनी अब तक 216 छक्के लगाकर भारत में नंबर एक स्थान पर हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिनके नाम 215 छक्के हैं।

नई दिल्ली- पहले वन- डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बने कई रिकॉर्ड, धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

ये दिग्गज है सिक्सर के किंग

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 339 वनडे मैच में 223 छक्के और 804 चौके लगा चुके हैं। धोनी के अलावा वनडे मैंचों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाडिय़ों में सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी-216
रोहित शर्मा-215
सचिन तेंदुलकर-195
सौरव गांगुली-189
युवराज सिंह-153
वीरेंद्र सहवाग-131