नई दिल्ली-80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन, पढिय़ें मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली-मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है। प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो दाल भी दी गई। इसके अलावा किसानों के बैंक खातों में
 | 
नई दिल्ली-80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन, पढिय़ें मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली-मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है। प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो दाल भी दी गई। इसके अलावा किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये जमा हुए। पीएम मोदी ने कहा कि देश हो या व्यक्ति समय पर और संवेदनशीलता से फैसला लेने पर संकट का मुकाबला करने की शक्ति अनेक गुना बढ़ जाती है। इसलिए लॉकडाउन होते ही सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई। योजना के तहत गरीबों के लिए पौने दो लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया।

नई दिल्ली-80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन, पढिय़ें मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
पीएम ने कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है। इसलिए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक जारी रहेगा। यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया गया है। वर्षा ऋतु के बाद कृषि क्षेत्र में ज्यादा काम होता है। जुलाई से धीर-.धीरे त्योहारों का भी माहौल बनता है। सावन शुरू हो रहा है। रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्मी आएगी। प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।