नई दिल्ली-मोदी सरकार में मंत्री बनते ही इस महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इसलिए मिला ये खास पद

नई दिल्ली-मोदी सरकार में गुरुवार को शपथ लेने के बाद आज सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिये गये। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलते ही निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 1970-71 में वित्त मंत्रालय अपने पास
 | 
नई दिल्ली-मोदी सरकार में मंत्री बनते ही इस महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इसलिए मिला ये खास पद

नई दिल्ली-मोदी सरकार में गुरुवार को शपथ लेने के बाद आज सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिये गये। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलते ही निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 1970-71 में वित्त मंत्रालय अपने पास रखी थी। इसके अलावा निर्मला सीतारमण पिछली मोदी सरकार में देश की पहली महिला रक्षामंत्री भी थीं। इससे पहले आज पीएम मोदी के कैबिनेट में 24 कैबिनेट मंत्री, 24 राज्यमंत्री और 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाये गये। पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नंबर दो के रूप में शामिल किया है। उन्हें गृहमंत्री बनाया गया जबकि पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया।

नई दिल्ली-मोदी सरकार में मंत्री बनते ही इस महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इसलिए मिला ये खास पद

सीतारमण बनी देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। वित्त मंत्रालय के साथ निर्मला को कॉरपोरेट कार्यों का मंत्री भी बनाया गया है। वर्ष 2008 में वह भाजपा का हिस्सा बनीं और तब से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी स्नातक और मास्टर की पढ़ाई अर्थशास्त्र में की थी। मास्टर्स की डिग्री जेएनयू से ली है। जेएनयू से ही उन्होंने एमफिल की पढ़ाई की है। साल 2010 से लेकर 2014 तक निर्मला भाजपा की प्रवक्ता भी रही हैं। साल 2016 से कर्नाटक से वो राज्य सभा की सदस्य थीं और साल 2014 से 2016 तक वो आंध्र प्रदेश से राज्य सभा की सदस्य हैं।