नई दिल्ली-मेदांता ने जारी किया पूर्व स्पीकर कुंजवाल का स्वास्थ्य बुलेटिन, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क– पूर्व स्पीकर व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का दिल्ली के मेदांता अस्पताल नेे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है। बता दे कल हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल से गोविंद कुंजवाल को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पहुंचते ही डाक्टरों ने शीघ्र उनका इलाज शुरू कर दिया था।
 | 
नई दिल्ली-मेदांता ने जारी किया पूर्व स्पीकर कुंजवाल का स्वास्थ्य बुलेटिन, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क– पूर्व स्पीकर व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का दिल्ली के मेदांता अस्पताल नेे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया है। बता दे कल हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल से गोविंद कुंजवाल को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पहुंचते ही डाक्टरों ने शीघ्र उनका इलाज शुरू कर दिया था। अभी जारी हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में चिकित्सकों का कहना है कि कुंजवाल का स्वास्थ्य अब बेहतर है। कुंजवाल के साथ अस्पताल में उनके बेटे हरीश कुंजवाल मौजूद है। हार्ट स्पेशलिस्ट सुरेंद्र बजाज ने बताया कि कुंजवाल को नार्मल डाइट पर रखा गया है। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है। फिलहाल कुंजवाल अभी आईसीयू 6 में बेड नंबर 22 पर भर्ती है। वह डॉक्टर ने साफ किया कि खतरे की कोई बात नहीं है। अब उनके ऑक्सीजन भी हटा दिये गये है।

नई दिल्ली-मेदांता ने जारी किया पूर्व स्पीकर कुंजवाल का स्वास्थ्य बुलेटिन, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी

खतरे से बाहर है कुंजवाल

गोविंद सिंह कुंजवाल के स्वास्थ्य खराब होने की खबर जिस किसी को मिल रही है वह तुंरत अस्पताल पहुंच रहे है। आज अधिनस्थ चयन आयोग के मेंबर दीवान सिंह भैसोड़ा, महेश चन्द्रा, नैनीताल हाइकोर्ट अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, केसी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अल्मोड़ा सहकारी बैंक प्रशांत भैसोड़ा, एम्स के डॉक्टर जीवन सिंह रौतेला,पूर्व छात्र संघ नेता देवेंद्र धोनी, किशन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कुमाऊं भ्रात मण्डल व हेमंत भैसोड़ां उनका हालचाल जानने आये। पूछने आये। हालांकि चिकित्सकों ने कुंजवाल से मिलने का समय दोपहर12 से 12.15 और शाम 7.15 तक की मिलने की अनुमति दी गई है। एक बार में केवल एक व्यक्ति को मिलने दिया जा रहा है।

नई दिल्ली-मेदांता ने जारी किया पूर्व स्पीकर कुंजवाल का स्वास्थ्य बुलेटिन, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी

शुक्रवार को आया था अटैक

बता दें कि जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। अचानक उनके पेट में दर्द हुआ तो कार्यकर्ता उन्हें लेकर सीधे बेस अस्पताल पहुंच गए। बेस के सीएमएस डाण् जीसी गढक़ोटी ने बताया है कि उन्हें गैस की दिक्कत के कारण यह दर्द हुआ है। लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद देर रात उन्हें बेस अस्पताल हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।