नई दिल्ली-लॉकडाउन पार्ट -4 कल से शुरू, देखिये क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली-लॉकडाउन 3 का आज आखिरी दिन है। गृह मंत्रालय ने चौथे लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब 31 तक बढ़ा दिया गया है।महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
 | 
नई दिल्ली-लॉकडाउन पार्ट -4 कल से शुरू, देखिये क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली-लॉकडाउन 3 का आज  आखिरी दिन है। गृह मंत्रालय ने चौथे लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब 31 तक बढ़ा दिया गया है।महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।  गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। 

नई दिल्ली-लॉकडाउन पार्ट -4 कल से शुरू, देखिये क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

 

01-देशभर में 31 मई तक लॉक डाउन बढ़ा

02-सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे

03-मेट्रो और हवाई सेवाएं भी बंद रहेंगी

04-एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें आपसी सहमति पर चलेंगी

05-स्कूल कॉलेज शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे.

06- केंद्र सरकार के दफ्तर पूरी तरह खुल सकते हैं

07- धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर रोक रहेगी

08-रेड जोन ग्रीन जोन और यलो जोन तय करने का अधिकार राज्य को मिला,

09-रेड जोन वाले एरिया के लोग कहीं भी बाहर नहीं जा सकते,

10-राज्यों के अंदर बसें चलाने का फैसला राज्य सरकार करेगी

11-छोटे बच्चे बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाएं घर से बाहर ना निकले.

12-होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी कर सकते हैं

13-शादी समारोह में 50 लोगों से ज्यादा पर रोक।

14-अफवाह फैलाने वालों पर 1 साल तक की जेल हो सकती है।

15-देशभर में फेस मास्क पहनना जरूरी।

16- अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं होंगे।

17-गुटखा पान मसाला खाने वालों पर कार्रवाई होगी।