नई दिल्‍ली-(लोकसभा घमासान) भाजपा ने उखाड़ा कांग्रेस का बड़ा विकेट, सोनिया के करीब नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज कांगे्रस को एक और बड़ा झटका लग गया। इससे पहले भी उनके कई विधायक भाजपा का दामन थाम चुके है। आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और प्रवक्ता टॉम वडक्कन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर इसे कांग्रेस के लिए
 | 
नई दिल्‍ली-(लोकसभा घमासान) भाजपा ने उखाड़ा कांग्रेस का बड़ा विकेट, सोनिया के करीब नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्‍ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज कांगे्रस को एक और बड़ा झटका लग गया। इससे पहले भी उनके कई विधायक भाजपा का दामन थाम चुके है। आज केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और प्रवक्ता टॉम वडक्कन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। टॉम वडक्‍कन यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बेहद करीबी बताए जाते हैं। भाजपा ने सोनिया गांधी के घर में सेंध लगा दी है तो इसमें कोई गलत नहीं होगा। खबर है कि कुछ और कांग्रेसी नेता भी हाथ छोड़ कमल थाम सकते हैं। टॉम वडक्कन पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी के सहायक भी रहे हैं।

नई दिल्‍ली-(लोकसभा घमासान) भाजपा ने उखाड़ा कांग्रेस का बड़ा विकेट, सोनिया के करीब नेता भाजपा में शामिल

वडक्कन ने की पीएम मोदी की तारीफ

वडक्कन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने बाद में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। वडक्कन ने कहा कि मैं बेहद आहत हू, इसलिये यहां हूं। कांग्रेस सशस्त्र बलों की ईमानदारी पर सवाल उठा रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया निराशजनक रही है। अगर कोई पार्टी राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करती है, तब पार्टी छोडऩे के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब इस्तेमाल करो और फेंकों की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच पर पूरा विश्वास है।