नई दिल्ली-लोकसभा चुनाव के बीच कांगे्रस का बड़ा विकेट गिरा, अब कांग्रेस के ये बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-जैसे ही लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हुआ तो सियासी पारा चढ़ गया। गुजरात के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल भाजपा में शामिल हो गए। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में
 | 
नई दिल्ली-लोकसभा चुनाव के बीच कांगे्रस का बड़ा विकेट गिरा, अब कांग्रेस के ये बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-जैसे ही लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हुआ तो सियासी पारा चढ़ गया। गुजरात के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल भाजपा में शामिल हो गए। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। इस दौरान सुजय दक्षिणी मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस को यह बड़ा झटका तब लगा जब राधाकृष्ण विखे पाटिल के अहमदनगर लोकसभा सीट अपने बेटे के लिए छोडऩे के आग्रह को शरद पवार नीत राकांपा की ओर से अस्वीकार कर दिया गया।

नई दिल्ली-लोकसभा चुनाव के बीच कांगे्रस का बड़ा विकेट गिरा, अब कांग्रेस के ये बड़े नेता हुए भाजपा में शामिल

पीएम मोदी से प्रभावित हुए युवा-फडणवीस

बताया जा रहा हे कि सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। दिलीप गांधी अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। अब ुजय विखे पाटिल के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है। आज बसपा ने भी कांग्रेस को किसी भी राज्य में समर्थन देने नही देने की बात कही। इससे कांग्रेस को यूपी जैसे बड़े राज्य में मुंह की खानी पड़ी है। इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक युवा और शिक्षित नेता भाजपा में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं से सभी लाभान्वित हुए हैं। पीएम ने दिखाया है कि भारत कमजोर नहीं बल्कि एक मजबूत राष्ट्र है। हमने अपनी ताकत अपने दुश्मनों को भी दिखाई है। युवा महसूस करते हैं कि देश का भविष्य अब पीएम मोदी के सुरक्षित हाथों में हैं।