नई दिल्ली-भारत ने पहले मैच में किया अफ्रीका को ढेर, रोहित ने शतक के साथ बनाये कई विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली-रोहित शर्मा की बिस्फोटक बल्लेबाजी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की उम्दा गेंदबाजी ने बुधवार देर रात दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 227 रन बनाये जिसमें उच्चतम स्कोर क्रिस मौरिस 42 था। युजवेंद्र चहल
 | 
नई दिल्ली-भारत ने पहले मैच में किया अफ्रीका को ढेर, रोहित ने शतक के साथ बनाये कई विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली-रोहित शर्मा की बिस्फोटक बल्लेबाजी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की उम्दा गेंदबाजी ने बुधवार देर रात दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 227 रन बनाये जिसमें उच्चतम स्कोर क्रिस मौरिस 42 था। युजवेंद्र चहल 51 रन देकर चार विकेट की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने उसके किसी भी बल्लेबाज को लंबी पारी नहीं खेलने दी। भारत की ओर से रोहित शर्मा 122 के शानदार शतक की बदौलत 48वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत की बदौलत विराट कोहली की कप्तानी में एक और उपलब्धि जुड़ गई। वे उन कप्तानों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 50 मैच जीते हैं। उन्होंने अब तक 69 वनडे मैचों में कप्तानी की है। एक मैच टाई रहा और 17 मैचों में हार का सामना करना पड़। एक मैच रद्द हो गया था।

नई दिल्ली-भारत ने पहले मैच में किया अफ्रीका को ढेर, रोहित ने शतक के साथ बनाये कई विश्व रिकॉर्ड

रोहित ने ठोंका 23वां शतक

टीम इंडिया के उपकप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वल्र्ड कप 2019 के आगाज मैच में शतक ठोका। इस शतक के साथ टीम इंडिया ने साउथैंप्टन में खेले गए वल्र्ड कप के 12वें सीजन के आठवें मैच में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से रौंद दिया। रोहित शर्मा ने भी इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोहित के बल्ले से उनके वनडे करियर की 23वीं सेंचुरी निकली। इसी के साथ रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंकाई दिग्गज ओपनर तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में गांगुली और दिलशान के नाम 22-22 सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है जिससे अब रोहित शर्मा एक कदम आगे निकल गए हैं।

नई दिल्ली-भारत ने पहले मैच में किया अफ्रीका को ढेर, रोहित ने शतक के साथ बनाये कई विश्व रिकॉर्ड

सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित शर्मा ने इन दो दिग्गज खिलाडिय़ों से लगभग 100 पारियां कम खेलते हुए 23वीं सेंचुरी ठोकी है। रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद अब तीसरी भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकी हैं। सचिन तेंदुलकर जहां 49 शतक ठोक चुके हैं। वहीं, कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 41 शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 9वें क्रिकेटर बन गए हैं। साथ ही साथ रोहित शर्मा ने चेज करते हुए सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा 9 शतक लगा चुके हैं। इस मामले में विराट 11 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं।