नई दिल्ली- IIT ने जारी की गेट 2021 परीक्षा की गाइडलाइन, छात्र इन बातों का रखें ध्यान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मुंबई ने GATE 2021 परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी कर...
 | 
नई दिल्ली- IIT ने जारी की गेट 2021 परीक्षा की गाइडलाइन, छात्र इन बातों का रखें ध्यान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मुंबई ने GATE 2021 परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। यह गाइडलाइन, वीडियो के रूप में भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। जानकारी अनुसार 9 लाख से ज्यादा छात्रों की इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।

GATE 2021 परीक्षा 5 से 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। परीक्षा में इस बार दो नए विषयों -एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज को भी शामिल किया गया है। परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड होगी।

क्या है IIT की गाइडलाइन

–कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
–कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी है।
–बॉडी टेम्प्रेचर 99.4 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा होने पर अलग कमरे में परीक्षा देनी होगी।
–कैंडिडेट्स को फेस मास्क, ग्लब्स, पर्सनल हैंड सैनिटाइजर, पेन, एडमिट कार्ड,पर्सनल ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल ले जाने की अनुमति होगी।
–एंट्री गेट पर खड़े होने के दौरान रस्सी की कतारों और फर्श के निशान को फॉलो करना होगा।