नई दिल्ली-(दु:खद)- भीषण कार एक्सीडेंट में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाडिय़ों की मौत, तीन गंभीररूप से घायल

New Delhi Accident News- आज सुबह देश के लिए एक दुख भरी खबर आयी। एक कार दुर्घटना में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाडिय़ों की मौत हो गई। जबकि तीन खिलाड़ी घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉकी खिलाडिय़ों की मौत की खबर से खेलजगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिस किसी ने सुना वह स्तब्ध रह गया।

बताया जा रहा है कि हादसा मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हुआ है। ये सभी खिलाड़ी ध्यानचंद्र ट्राफी में खेलने के लिए इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे। अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास उनकी कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। चार खिलाडिय़ों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल खिलाडिय़ों के नाम पुलिस ने अभी उजागर नहीं किये है।
