नई दिल्ली- अब राज्यपाल कोश्यारी से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र में भाजपा के पसीने छूटे

New Delhi News- महाराष्ट्र में भाजपा के लिए सरकार बनाना टेड़ी खीर साबित हो गई है। महाराष्ट्र में भाजपा मान रही थी कि वह आसानी से सरकार बना लेंगी लेकिन यहां तो उसके गले-गले आ गई। अभी तक शिवसेना और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है। शिवसेना ने 50-50 के फॉर्मूले पर ही
 | 
नई दिल्ली- अब राज्यपाल कोश्यारी से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र में भाजपा के पसीने छूटे

New Delhi News- महाराष्ट्र में भाजपा के लिए सरकार बनाना टेड़ी खीर साबित हो गई है। महाराष्ट्र में भाजपा मान रही थी कि वह आसानी से सरकार बना लेंगी लेकिन यहां तो उसके गले-गले आ गई। अभी तक शिवसेना और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है। शिवसेना ने 50-50 के फॉर्मूले पर ही काम करने की इच्छा जताई है। लेकिन भाजपा की 50-50 फॉमूले में कोई दिलचस्पी नहीं है। शिवसेना नेता दिवाकर राओते के बाद मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले।

नई दिल्ली- अब राज्यपाल कोश्यारी से मिले फडणवीस, महाराष्ट्र में भाजपा के पसीने छूटे
दिवाकर राओते और देवेंद्र फडणवीस के राज्‍यपाल से मिलने को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं, दोनों पार्टियां इस मुलाकात को सिर्फ औपचारिकता बता रही हैं। शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखित आश्वासन भी मांगा है, लेकिन अभी तक भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। शिवसेना के कई नेता आदित्‍य ठाकरे को मुख्‍यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। शिव सेना ढाई-ढाई के मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ी है। ऐसे में भाजपा की सरकार बनाने की मंशा पर पानी फिर गया है।