नई दिल्ली- भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, पढ़े कैसे करना होगा आवेदन

भारतीय नौसेना आपको बीटेक करने का मौका दे रही है। जेईई मेन देने वाले स्टूडेंट्स...
 | 
नई दिल्ली- भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, पढ़े कैसे करना होगा आवेदन

भारतीय नौसेना आपको बीटेक करने का मौका दे रही है। जेईई मेन देने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वही केरल स्थित भारतीय नौसेना का संस्थान इंडियन नेवल एकेडमी से 4 साल का बीटेक करके सीधे नेवी में नौकरी भी पा सकते हैं। इसमें एजुकेशन ब्रांच की 5, एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच की 21 सीटें शामिल है। यह कोर्स अप्लायड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में होगा।

JNU से मिलेगी डिग्री

कोर्स पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) द्वारा डिग्री दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी। समय बचाने के लिए आप पहले से ही नेवी की वेबसाइट पर अपना यूजर प्रोफाइल बनाकर रख सकते हैं। आप नोटिफिकेशन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अप्लाई कर सकते हैं। अभी प्रोफाइल बनाने के लिए आप आपकी स्क्रीन और डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है।

आवेदन के लिए क्लिक करें

https://www.joinindiannavy.gov.in/