नई दिल्ली-ग्लेन मैकग्रा ने इसे बताया टीम इंडिया का युवराज सिंह, विश्वकप 2011 की तरह टीम इंडिया को दिलायेंगा जीत

नई दिल्ली-इन दिनों विश्वकप का खुमार पूरी दुनियां पर छाया हुआ है। ऐसे में एक चेहरा जो हमेशा भारत को याद रहेगा। वो खिलाड़ी है युवराज सिंह। जिसने विश्वकप 2011 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और मैन ऑफ द सीरीज भी जीता था। अब ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि
 | 
नई दिल्ली-ग्लेन मैकग्रा ने इसे बताया टीम इंडिया का युवराज सिंह, विश्वकप 2011 की तरह टीम इंडिया को दिलायेंगा जीत

नई दिल्ली-इन दिनों विश्वकप का खुमार पूरी दुनियां पर छाया हुआ है। ऐसे में एक चेहरा जो हमेशा भारत को याद रहेगा। वो खिलाड़ी है युवराज सिंह। जिसने विश्वकप 2011 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और मैन ऑफ द सीरीज भी जीता था। अब ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि जो काम विश्वकप 2011 में युवराज सिंह ने किया वह काम इस बार टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या कर सकते है। मैकग्रा से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम को युवराज सिंह की कमी खलेगी जिन्होंने 2011 में फिनिशर की भूमिका निभाई थी तो मैकग्रा ने कहा कि पंड्या वह भूमिका निभा सकते है। भारत के पास एक अच्छी टीम है।

नई दिल्ली-ग्लेन मैकग्रा ने इसे बताया टीम इंडिया का युवराज सिंह, विश्वकप 2011 की तरह टीम इंडिया को दिलायेंगा जीत

हार्दिक निभायेंगे अहम रोल-मैक्ग्रा

ग्लेन मैक्ग्रा ने हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है। इस पूर्व गेंदबाज ने कहा कि भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसे वल्र्ड क्लास गेंदबाज हैं। उनकी लेंथ और यॉर्कर कमाल की है। वह डेथ ऑवर्स में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। भारत के पास एक ऐसी टीम है जो उन्हें तीसरी बार कप जीता सकती है। लेकिन देखना यह होगा कि टीम इंग्लैंड के हालात में कैसा परफॅर्म कर पाती है। मैक्ग्रा ने धौनी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भी भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े टूर्नामेंट के दौरान धौनी पर हमेशा काफी दबाव रहता है। लेकिन भारत बड़े टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन भी करता है। लेकिन इंग्लैंड में कैसा खेल पाते हैं ये देखना होगा। धौनी के पास जो अनुभव वह उसका पूरी तरह से इस्तेमाल करते हैं। उन्हें पता होता है कि कब क्या करना है। भारत को उनके टीम में होने से काफी फायदा मिलेगा। उनके अलावा टीम में कई शानदार खिलाड़ी भी हैं।

नई दिल्ली-ग्लेन मैकग्रा ने इसे बताया टीम इंडिया का युवराज सिंह, विश्वकप 2011 की तरह टीम इंडिया को दिलायेंगा जीत

ये तीन है दावेदार

उन्होंने इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2019 का बड़ा दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास वनडे की बेहतरीन टीम है। मेरे हिसाब से वह विश्वकप जीत सकते हैं। भारतीय टीम के पास भी वनडे की शानदार टीम है। इंग्लैंड की तरह भारत भी वल्र्ड कप की प्रबल दावेदार है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम सही समय पर फॉर्म में लौट रही है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस बार भी विश्व कप अपने नाम कर सकती है। वेस्ट इंडीज के पास भी अच्छा मौका है लेकिन उसे लगातार अच्छा परफॉर्म करना होगा।