नई दिल्ली- 25 मई से दोबारा शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये नियम

नई दिल्ली-लॉकडाउन के बाद देश में परिवहन सेवाओं के बाद, टे्रनें और हवाई सेवा को भी बंद कर दिया गया। घरेलू उड़ाने पिछले 25 मार्च से बंद थी। अब एक बेहद सुखद खबर है। जल्द ही घरेलू उडाऩें शुरू कर दी जायेगी। दो महीने बाद 25 मई से दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके
 | 
नई दिल्ली- 25 मई से दोबारा शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये नियम

नई दिल्ली-लॉकडाउन के बाद देश में परिवहन सेवाओं के बाद, टे्रनें और हवाई सेवा को भी बंद कर दिया गया। घरेलू उड़ाने पिछले 25 मार्च से बंद थी। अब एक बेहद सुखद खबर है। जल्द ही घरेलू उडाऩें शुरू कर दी जायेगी। दो महीने बाद 25 मई से दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं और यात्रियों को यात्रा करने से पहले इन नियमों को समझना जरूरी है।

नई दिल्ली- 25 मई से दोबारा शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये नियम

यात्रियों को यात्रा के शुरू होने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। वही यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल में एंट्री ले पाएंगे जिनकी फ्लाइट 4 घंटे बाद या उससे कम समय के भीतर है। डॉमेस्टिक फ्लाइट लेने वाले यात्रियों को सिर्फ ऑनलाइन चेक-इन यानी वेब चेक-इन की ही सुविधा मिल पाएगी। यात्रा से पहले ही वेब चेक-इन करके चलना होगा।यात्री केवल एक चैक-इन बैगेज ही ले जा पाएंगे। यानी केबिन बैगेज ले जाने की सुविधा फिलहाल तो नहीं मिल पाएगी।

इसके अलावा घरेलू उड़ानों में यात्रियों को कोई खाना नहीं परोसा जाएगा। सभी यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर और यात्रा के दौरान ग्लव्स और मास्क पहनना जरूरी है। पूरी यात्रा के दौरान भी इन्हें पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा यात्रियों की थर्मल स्कॅीनिंग होगी। केवल वही यात्री फ्लाइट बोर्ड कर पाएंगे, जिनको कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं दिखेंगे।