नई दिल्ली-शादी में दीपिका की चुनरी के बॉर्डर पर लिखे थे ये खास शब्द, पढक़र आप भी कहेंगे दुल्हन हो तो ऐसी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कल शादी कर ली। दीपिका और रणवीर के बीच यह रिश्ता 6 साल से चल रहा था। कल 15 नवबर को दोनों ने इटली के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में शादी कर ली। इन दोनों की शादी दो रीति
 | 
नई दिल्ली-शादी में  दीपिका की चुनरी के बॉर्डर पर लिखे थे ये खास शब्द, पढक़र आप भी कहेंगे दुल्हन हो तो ऐसी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कल शादी कर ली। दीपिका और रणवीर के बीच यह रिश्ता 6 साल से चल रहा था। कल 15 नवबर को दोनों ने इटली के लेक कोमो के किनारे बने बेहद खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में शादी कर ली। इन दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से हुई। 14 नवंबर को इन दोनों सितारों ने कोंकणी परंपरा के अनुसार और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से इन्होंने एक-दूसरे के साथ सातों जन्म निभाने का वादा किया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर दी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। वही उनके फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिली।

नई दिल्ली-शादी में  दीपिका की चुनरी के बॉर्डर पर लिखे थे ये खास शब्द, पढक़र आप भी कहेंगे दुल्हन हो तो ऐसी

शादी में दीपिका-रणवीर मरून रंग के जोड़ों में नजऱ आ रहे हैं। दीपिका ने इस जोड़े में जो चुनरी ओढ़ी है, उसके बॉर्डर पर लिखा है-सदा सौभाग्यवती भव: जिसकी चारों ओर चर्चा है। गौरतलब है कि सिंधी रीति में लहंगा दूल्हे के परिवार की तरफ से दिया जाता है। आशीर्वाद लिखी दीपिका की ये चुनरी रणवीर के परिवार की तरफ से आई होगी। उनकी चुनरी पर लि‍खा ये आशीर्वाद भारत में बरसों से दिया जाता रहा है। सदा सौभाग्यवती भव: का मतलब होता है, सदा सुहागन रहो। ये आशीर्वाद सुहागन औरतों को करवा चौथ जैसे सुहाग के पर्व पर खासकर दिया जाता है। ऐसे त्योहारों पर चन्द्र दर्शन के बाद सास या परिवार का सबसे बड़ा व्यक्ति सुहागिन को दा सौभाग्यवती भव: का आशीर्वाद देती हैं।

नई दिल्ली-शादी में  दीपिका की चुनरी के बॉर्डर पर लिखे थे ये खास शब्द, पढक़र आप भी कहेंगे दुल्हन हो तो ऐसी

सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

आखिरकार लंबे समय से चल रही दीपिका और रणवीर की शादी की अटकले दूर हो गई। दोनों एक-दूजे के हो गये। सोशल मीडिया पर की शादी की ऑफिशल तस्वीरें सामने आ गई है जहां एक ओर शादी के लाल जोड़े में दीपिका पादुकोण काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। वही दूल्हे राजा रणवीर का भी अलग अंदाज देखने को मिला। इससे पहले रणवीर सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी दोनों ही शादियों की तस्वीर शेयर की है। इसके बाद दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं।

नई दिल्ली-शादी में  दीपिका की चुनरी के बॉर्डर पर लिखे थे ये खास शब्द, पढक़र आप भी कहेंगे दुल्हन हो तो ऐसी

मुंबई और बेंगलुरु में होगी रिसेप्शन पार्टी

गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका दोनों ने ही डिजाइनर सब्यासाची के आउटफिट्स पहने थे। पिछले दिनों यह जोड़ी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली व डायरेक्टर फराह खान के घर वेडिंग का न्यौता देने पहुंची थी। इटली में शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। कपल ने आग्रह किया था कि अगर गेस्ट गिफ्ट देना चाहते हैं तो संस्था में डोनेट कर दें।