नई दिल्‍ली -सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परीक्षाफल, देशभर में टॉपर रही यूपी की दो बेटियां

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने12वीं कक्षा का परीक्षफल घोषित कर दिए। इस बार भी लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। इस बार दो लड़कियों ने देशभर में टॉप किया है। दोनों टॉपर उत्तर प्रदेश से हैं। आज सीबीएसई चेयरमैन अनीता करवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों में घोषणा की।
 | 
नई दिल्‍ली -सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परीक्षाफल, देशभर में टॉपर रही यूपी की दो बेटियां

नई दिल्‍ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने12वीं कक्षा का परीक्षफल घोषित कर दिए। इस बार भी लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। इस बार दो लड़कियों ने देशभर में टॉप किया है। दोनों टॉपर उत्‍तर प्रदेश से हैं। आज सीबीएसई चेयरमैन अनीता करवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नतीजों में घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि इस बार पर दो टॉपर हैं। इनमें पहली हैं हंसिका शुक्ला, जिन्‍होंने 499 नंबर हासिल किए हैं। वह डीपीएस मेरठ रोड, गाजियाबाद की छात्रा हैं, जबकि दूसरी टॉपर का नाम करिश्मा अरोरा हैं और उन्‍होंने भी 499 नंबर हासिल किए हैं।वह उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एस डी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। इस बार के 12वीं के नतीजों में कुल 83.4 प्रतिशत बच्‍चे पास हुए हैं। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 88.70 रहा है, जबकि लडक़ों का पास प्रतिशत 79.4 रहा। इस बार रिकॉर्ड 28 दिन में रिजल्ट घोषित किया गया है। सीबीएसई ने तीनों रीजन का रिजल्ट का घोषित किया है। इस बार त्रिवेन्द्रम रीजन में 98.2 प्रतिशत छात्र, चेन्नई में 92.93 प्रतिशत और दिल्ली में 91.87 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है।

नई दिल्‍ली -सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परीक्षाफल, देशभर में टॉपर रही यूपी की दो बेटियां

छात्राओं ने फिर बजाया डंका

इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के उत्‍तीर्ण होने प्रतिशत इस बार 93.63 प्रतिशत और केंद्रीय विद्यालय का पास परसेंट 98.5 प्रतिशत रहा है। 88.7 लड़कियां, 79.5 प्रतिशत लडक़े और 83.3 ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। हंसिका शुक्‍ला और करिश्‍मा अरोड़ा ने इस बार टॉप किया है। दोनों ने ही 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्‍थान पर तीन छात्राएं आई हैं। इनमें ऋषिकेश की गौरंगी चावला, रायबरेली की ऐश्‍वर्या और हरियाणा के जींद की भाव्‍या हैं। तीसरे नंबर पर 11 लड़कियों समेत कुछ 18 छात्र-छात्राएं हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।