नई दिल्ली-शव ले जा रहे एंबुलेस से भिड़ी कार, सात की मौके पर मौत कई घायल

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक एंबुलेस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में सात की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा माइल स्टोन-138 के पास हुआ। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और हाईवे
 | 
नई दिल्ली-शव ले जा रहे एंबुलेस से भिड़ी कार, सात की मौके पर मौत कई घायल

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक एंबुलेस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में सात की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा माइल स्टोन-138 के पास हुआ। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और हाईवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह एंबुलेंस चालक की झपकी आना बताया जा रहा है। बलदेव क्षेत्र के गांव बुर्ज सुखदेव के निकट बेकाबू एंबुलेंस ने आईटेंन कार को टक्कर मार दी। हादसा मंगलवार तडक़े करीब 5 बजे हुआ।

नई दिल्ली-शव ले जा रहे एंबुलेस से भिड़ी कार, सात की मौके पर मौत कई घायल

कार के उड़े परखच्चे

स्थानीय लोगों ने बताया कि नोएडा की तरफ से एक एंबुलेंस शव को लेकर बिहार जा रही थी। एंबुलेंस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर से आ रही दो गाडिय़ों से टकराई और मौके पर चीख पुकार मच गई।् टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वही आस-पास के लोगों को पुलिस व हाईवे कर्मियों को इसकी जानकारी दी। कर्मियों ने एंबुलेंस और कार को क्रेन के जरिए हाईवे से हटाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।