नई दिल्ली-बजट 2019-20 में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, इस योजना के तहत मिलेगा 1 लाख का लोन

नई दिल्ली- Budget- 2019-20 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की जनता के लिए कई योजनाओं का ऐलान करने के साथ ही महिलाओं पर भी खास फोकस किया।इस बार वित्त मंत्री का पद महिला के पास गया। जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि महिलाओं के लिए यह बजट खास होगा। हुआ भी
 | 
नई दिल्ली-बजट 2019-20 में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, इस योजना के तहत मिलेगा 1 लाख का लोन

नई दिल्ली- Budget- 2019-20 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की जनता के लिए कई योजनाओं का ऐलान करने के साथ ही महिलाओं पर भी खास फोकस किया।इस बार वित्त मंत्री का पद महिला के पास गया। जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि महिलाओं के लिए यह बजट खास होगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही।

अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि देश की संसद में 78 महिला सांसद हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि इस देश की नारी तू नारायणी की परंपरा रही है।

नई दिल्ली-बजट 2019-20 में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, इस योजना के तहत मिलेगा 1 लाख का लोन

नारी तू नारायणी योजना की शुरूआत का ऐलान

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के विकास के लिए महिलाओं पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने नारी तू नारायणी योजना की शुरुआत का ऐलान करते हुए कहा कि कोई भी पक्षी एक पंख से नहीं उड़ सकता। बजट के दौरान महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत 1 लाख रुपये तक का लोन देने का ऐलान किया गया। महिलाओं के जनधन खाते पर 5 हजार रुपये तक के ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उन्नति से देश की उन्नति जुड़ी हुई है।