नई दिल्ली- बॉलीवुड अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस को कहा अलविदा, यहां लटकी मिली लाश

बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने मुबंई में खुद को फांसी लगा ली। सुशांत की लाश उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिली। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। अभी कुछ
 | 
नई दिल्ली- बॉलीवुड अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस को कहा अलविदा, यहां लटकी मिली लाश

बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने मुबंई में खुद को फांसी लगा ली। सुशांत की लाश उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिली। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी।

नई दिल्ली- बॉलीवुड अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस को कहा अलविदा, यहां लटकी मिली लाश

अभी कुछ दिन पहले ही अपनी पूर्व मैनेजर की मौत की खबर सुनकर अभिनेता भावुक हो गए थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।’

2008 से की थी करियर की शुरुआत

सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल की में सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए।

नई दिल्ली- बॉलीवुड अमिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस को कहा अलविदा, यहां लटकी मिली लाश

दोनों का लंबे समय तक अफेयर की चला। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी।