नई दिल्ली-भाजपा की वेबसाइट हुई हैक, हैकरों ने छोड़ा ये संदेश

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज भारतीय जनता पाटी्र्र की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट बीजेपी डॉट ओआरजी को हैक कर लिया गया। यह साइट अब ऑफलाइन कर हो चुकी है। हैकरों ने उस पर कई संदेश छोड़े है। अब तक किसी समूह ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भाजपा की साइट पर बड़ा
 | 
नई दिल्ली-भाजपा की वेबसाइट हुई हैक, हैकरों ने छोड़ा ये संदेश

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज भारतीय जनता पाटी्र्र की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट बीजेपी डॉट ओआरजी को हैक कर लिया गया। यह साइट अब ऑफलाइन कर हो चुकी है। हैकरों ने उस पर कई संदेश छोड़े है। अब तक किसी समूह ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भाजपा की साइट पर बड़ा साइबर अटैक है। वही पार्टी की ओर से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है। वेबसाइट का होमपेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कई तरह के संदेश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के मीम भी शामिल हैं।

नई दिल्ली-भाजपा की वेबसाइट हुई हैक, हैकरों ने छोड़ा ये संदेश
पार्टी की वेबसाइट तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया है। होम स्क्रीन पर एडमिन की ओर से संदेश है। हम जल्द लौटेंगे। असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम अभी दुरुस्त करने का कार्य कर रहे है। हम जल्द ऑनलाइन लौटेंगे। वही वेबसाइट हैक होने से भाजपा खेमे में हडक़ंप मचा हुआ है।