नई दिल्ली-आखिरकार भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, इस अभियान की बनी दिल्ली की पहली सदस्य

नई दिल्ली-हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गईं। आज एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय
 | 
नई दिल्ली-आखिरकार भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, इस अभियान की बनी दिल्ली की पहली सदस्य

नई दिल्ली-हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गईं। आज एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं।

नई दिल्ली-आखिरकार भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, इस अभियान की बनी दिल्ली की पहली सदस्य

मनोज तिवारी की करीबी है सपना

आज सुबह सपना चौधरी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं। यहीं उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि भाजपा पूरे देश में इस समय सदस्यता अभियान चला रही है। इसके तहत सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा की पहली सदस्य बनी। लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और भोजपुरी गायक खेसारी लाल के लिए सपना चौधरी ने प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने विशाल रोड शो किया था।

नई दिल्ली-आखिरकार भाजपा में शामिल हुई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, इस अभियान की बनी दिल्ली की पहली सदस्य

लोकसभा चुनाव में किया था प्रचार

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं।