नई दिल्ली-भाजपा ने किया राष्ट्रीय संगठन में बदलाव, शिव प्रकाश को मिली इन राज्यों की कमान

नई दिल्ली-आज भाजपा के संगठनात्मक नियुक्ति में फेरबदल किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन में फेरबदल किया है। जिसके बाद संगठनात्मक नियुक्तियों में वी सतीश को संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी एसटी मोर्चा समन्वय, विशेष संपर्क की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश
 | 
नई दिल्ली-भाजपा ने किया राष्ट्रीय संगठन में बदलाव, शिव प्रकाश को मिली इन राज्यों की कमान

नई दिल्ली-आज भाजपा के संगठनात्मक नियुक्ति में फेरबदल किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन में फेरबदल किया है। जिसके बाद संगठनात्मक नियुक्तियों में वी सतीश को संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी एसटी मोर्चा समन्वय, विशेष संपर्क की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

नई दिल्ली-भाजपा ने किया राष्ट्रीय संगठन में बदलाव, शिव प्रकाश को मिली इन राज्यों की कमान

शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल राज्य की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि शिव प्रकाश इससे पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे थे लेकिन अब इन राज्यों से हटकर दक्षिण के राज्यों का प्रभार दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub