नई दिल्‍ली-(बड़ी खबर) भारतीय सेना का एएन-32 विमान लापता, चीन सीमा के पास थी अंतिम लोकेशन 13 यात्री थे सवार

नई दिल्ली- भारतीय वायुसेना का एंटोनोव एएन-32 विमान असम के जोरहाट से आज दोपहर को उड़ान के बाद लापता हो गया। इस विमान में 13 क्रू मेंबर सवार थे। उनके बारे में भी कोई खबर नहीं है। इससे पहले कहा जा रहा था कि इसमें 5 यात्री भी सवार थे। विमान से आखिरी बार दोपहर
 | 
नई दिल्‍ली-(बड़ी खबर) भारतीय सेना का एएन-32 विमान लापता, चीन सीमा के पास थी अंतिम लोकेशन 13 यात्री थे सवार

नई दिल्‍ली- भारतीय वायुसेना का एंटोनोव एएन-32 विमान असम के जोरहाट से आज दोपहर को उड़ान के बाद लापता हो गया। इस विमान में 13 क्रू मेंबर सवार थे। उनके बारे में भी कोई खबर नहीं है। इससे पहले कहा जा रहा था कि इसमें 5 यात्री भी सवार थे। विमान से आखिरी बार दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद से विमान लापता है। वायुसेना के इस विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरी थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से इस मसले पर बात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना हैलिकॉप्‍टर को खोजने के हरसंभव प्रयास कर रही है। मैं सभी क्रू मैंबर की सलामती की प्रार्थना कर रहा हूं।

नई दिल्‍ली-(बड़ी खबर) भारतीय सेना का एएन-32 विमान लापता, चीन सीमा के पास थी अंतिम लोकेशन 13 यात्री थे सवार
विमान अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास स्थित मेचुका एयरबेस से पिछले दो घंटे से लापता है। इस विमान में 13 लोग सवार है। विमान में सवार लोगों में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री शामिल हैं। वायुसेना ने इस विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस अभियान के लिए सुखोई 30 एयरक्राफ्ट और सी-130 स्पेशल ऑपरेशन
एयरक्राफ्ट को लॉन्च किया गया है।