नई दिल्ली- कोरोना से साथ-साथ अब देश में मंडराया इस वायरस का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

देश में अभी कोरोना वायरस का खतरा खत्म नहीं हुआ है कि एक नए वायरस का खतरा मंडराने लगा है। भारत में एक बार फिर से बर्ड फ्लू फैलने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तेजी से बर्ड फ्लू का वायरस
 | 
नई दिल्ली- कोरोना से साथ-साथ अब देश में मंडराया इस वायरस का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

देश में अभी कोरोना वायरस का खतरा खत्म नहीं हुआ है कि एक नए वायरस का खतरा मंडराने लगा है। भारत में एक बार फिर से बर्ड फ्लू फैलने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तेजी से बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 फैलने की जानकारी भी सामने आई है। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सरकार भी सतर्क हो गई हैं और इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।

नई दिल्ली- कोरोना से साथ-साथ अब देश में मंडराया इस वायरस का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

जानकारी के अनुसार इन दिनों जापान में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है और इस बार यह कितना घातक है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता हैं कि इससे पहले 2010 में जापान सरकार ने बर्ड फ्लू के दौरान लगभग 18 लाख मुर्गियों को मरवा दिया था, वही इस बार अब तक 23 लाख मुर्गियों का कत्ल हो चुका है। बताया जा रहा है कि जापान के लगभग आठ राज्य इस समय फ्लू की चपेट में हैं। वही भारत में भी इसको लेकर अलर्ट है।

क्या है बर्ड फ्लू के लक्ष्ण

बर्ड फ्लू के संक्रमण के लक्षण कुछ दिन में दिखाई देते हैं। इससे इस वयारस का प्रभाव कोविड की अपेक्षा जल्दी दिखने लगता है। आइए जानते है कि आखिर वह कौन कौन से लक्षण हैं जिससे यह पहचाना जा सके कि कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित है या नहीं।

-पूरी तरह से सांस न ले पाना।
-खांसी की दिक्कत होना।
-कफ का बनना और जमा होना।
-सिर मे दर्द बने रहना।
-उल्टी का एहसास होना।
-बुखार आने के साथ शरीर अकड़ना।
-शरीर में दर्द बने रहना।
-थोड़ा काम करने पर थकान आ जाना।
-पेट में दर्द होना।
-लगातार जुकाम और नाक बहने से न्यूमोनिया से ग्रसित हो जाना।
-आंखों में जलन और पानी बहने की समस्या होना।
-सांस न आना।
-बर्ड फ्लू के संक्रमण से किडनी का खराब होना।
-ठीक प्रकार से ह्रदय गति का न चलना जिससे कार्डिक अरेस्ट का खतरा पैदा होना।

बचने के उपाय

-घर में पालतू पक्षियों को न रखें
-मौजूदा समय में खुले बाजार या छोटी जगहों से मांस की खरीदारी न करें।
-संक्रमण से बचने के लिए हाथों को लगातार धोते और सेनेटाइज करते रहें।
-पक्षियों के संपर्क में आने से बचें।
-बर्ड फ्लू वायरस का प्रभाव दिखने पर 48 घंटे के अंदर डाक्टरी सलाह पर तुरंत दवा लें।