नई दिल्‍ली-(बड़ी खबर) वायु सेना का एन-32 विमान लापता के बाद हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, यहां मिले विमान के टुकड़े

नई दिल्ली-विगत 3 तीन लापता हुए वायु सेना के एंटोनोव एन- 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हुआ था। आज अरूणाचल प्रदेश के लीपो से उत्तर में करीब 16 किमी दूर 12 हजार फीट की ऊचाई पर एएन.32 विमान के टुकड़े देखे
 | 
नई दिल्‍ली-(बड़ी खबर) वायु सेना का एन-32 विमान लापता के बाद हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, यहां मिले विमान के टुकड़े

नई दिल्‍ली-विगत 3 तीन लापता हुए वायु सेना के एंटोनोव एन- 32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हुआ था। आज अरूणाचल प्रदेश के लीपो से उत्तर में करीब 16 किमी दूर 12 हजार फीट की ऊचाई पर एएन.32 विमान के टुकड़े देखे जाने की पुष्टि की है। विमान के यह टुकड़े सेना के एमआई-17 विमान द्वारा देखे गये।

नई दिल्‍ली-(बड़ी खबर) वायु सेना का एन-32 विमान लापता के बाद हुआ था दुर्घटनाग्रस्त, यहां मिले विमान के टुकड़े
बता दें कि भारतीय वायुसेना का एंटोनोव एएन-32 विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया। इस विमान में 13 क्रू मेंबर सवार थे। उनके बारे में भी कोई खबर नहीं है। इससे पहले कहा जा रहा था कि इसमें 5 यात्री भी सवार थे। विमान से आखिरी बार दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद से विमान लापता है। वायुसेना के इस विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद वायुसेना ने इस विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। आज विमान के टुकड़े देखे जाने की पुष्टि की गई है।