नई दिल्ली- पुत्र सात साल की मासूम के साथ कर रहा था ये घिनौनी हरकत, पिता ने देखा तो कर दिया ये काम

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां निहाल विहार में सात साल बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने बीते दिन पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो की पहचान रामशरण (52) पिता और राजेन्द्र (20) पुत्र के
 | 
नई दिल्ली- पुत्र सात साल की मासूम के साथ कर रहा था ये घिनौनी हरकत, पिता ने देखा तो कर दिया ये काम

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां निहाल विहार में सात साल बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने बीते दिन पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो की पहचान रामशरण (52) पिता और राजेन्द्र (20) पुत्र के नाम से की है। वही पुलिस जांच में सामने आया है कि राजेंद्र ने सात साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। जबकि रामशरण ने बेटे के गुनाह को छिपाने के लिए बच्ची की हत्या करके शव को फेंकने में उसकी मदद की थी। पुलिस जानकारी मुताबिक बच्ची शनिवार रात से लापता थी, जिसकी लाश रविवार को गंदे नाले के पास से बरामद की गई थी।

नई दिल्ली- पुत्र सात साल की मासूम के साथ कर रहा था ये घिनौनी हरकत, पिता ने देखा तो कर दिया ये काम

बताया जा रहा है कि बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मामले की जांच के लिए पुलिस द्वारा टीम गठित की गई थी। पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगो से पता चला है कि शनिवार को बच्ची को राजेंद्र के साथ देखा गया था। बाद में पिता-पुत्र को एक बैग लेकर जाते हुए देखा गया। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

ईंट से प्रहार कर मार डाला मासूम को

बता दें कि राजेंद्र मजदूरी करता है। शनिवार को नशे की हालत में वह बच्ची को लेकर अपने घर गया। घर पर लाकर वह बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था उसी वक्त रामशरण वहां पर पहुंच गया। उसने कहा कि बच्ची पड़ोस की है और गिरफ्तारी तय है। पिता की शह पर राजेंद्र ने बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी। फिर पिता-पुत्र ने लाश को बैग में रखकर फेंक दिया। घर आने पर उन्हें मासूम के जिंदा होने की शंका हुई तो वापस जाकर उन्होंने उसके सिर पर ईंट से प्रहार भी किया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। वही जांच के बाद दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।