नई दिल्ली-इस शख्स के पास मिले 20 पिस्टल और 12 मैगजीन, इस गैंग को होनी थी सप्लाई

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद मूसा कैराना से हथियारों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मूसा राजधानी के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोगी गैंग को सप्लाई करने आने वाला है। लेकिन पुलिस को
 | 
नई दिल्ली-इस शख्स के पास मिले 20 पिस्टल और 12 मैगजीन, इस गैंग को होनी थी सप्लाई

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद मूसा कैराना से हथियारों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मूसा राजधानी के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोगी गैंग को सप्लाई करने आने वाला है। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लगी तो अपना जाल बिछाकर हथियार तस्कर शामली के रहने वाले मोहम्मद मूसा को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से 20 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद हुई है। इतनी भारी मात्रा में हथियार पकड़े बरामद होने पर पुलिस के भी होश उड़ गये। बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को इसे द्वारका इलाके में एक शख्स 2 बैग लेकर दिखा जिसे पकड़ गया। बैग में 20 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद हुई। पुलिस की माने तो मूसा ये हथियार मध्य प्रदेश के सैंधवा से या तो कार या ट्रेन से लाता है, एक पिस्टल 8 हजार रुपये की लेता है, जबकि उसे 25000 से 30000 हजार में बेचता है।

नई दिल्ली-इस शख्स के पास मिले 20 पिस्टल और 12 मैगजीन, इस गैंग को होनी थी सप्लाई

200 ज्यादा पिस्टल कर चुका है सप्लाई

गौरतलब है कि14 जनवरी को मूसा अपने भाई सोएब खान के साथ हथियार लेकर गया। जहां 9 पिस्टल के साथ सोएब को जीआरपी ने पकड़ लिया लेकिन मूसा वहां से 15 पिस्टल के साथ भाग गया था। उन्हीं 15 पिस्टलों के साथ मूसा कुल 20 पिस्टल और 12 मैगजीन लेकर दिल्ली आ रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अगर हथियारों की ये खेप गोगी गैंग के पास पहुंच जाती तो दिल्ली में खूनी गैंगवार होनी आम हो जाती। वही इससे पहले 2017 में उसे सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मूसा 2015 आरिफ नाम अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आया और फिर वहीं उसे अवैध हथियारों के धंधे में लग गया। बताया जा रहा है कि अब तक वह 200 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है।