राष्ट्रीय युवा दिवस: युवा आदर्श के रूप में याद किए गए स्वामी विवेकानंद सरस्वती

न्यूज टुडे नेटवर्क। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बरेली के विष्णु इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी को भाजपा ब्रज प्रदेश के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने युवाओं को वर्चुअली
 | 
राष्ट्रीय युवा दिवस: युवा आदर्श के रूप में याद किए गए स्वामी विवेकानंद सरस्वती

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। स्‍वामी विवेकानंद के जन्‍मदिवस को राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विचार गोष्‍ठी का आयोजन किया गया। बरेली के विष्‍णु इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्‍ठी को भाजपा ब्रज प्रदेश के उपाध्‍यक्ष हर्षवर्धन ने युवाओं को वर्चुअली संदेश दिया। उन्‍होंने युवाओं से स्‍वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन के मूल्‍यों और आदर्शों को ऊंचा उठाने की अपील की।

वरिष्ठ समाजसेवी अनूप कुमार स्वामी विवेकानंद ने आध्‍यात्‍म और विज्ञान के मध्य समन्वय करते हुए संबोधन दिया। शरद कांत शर्मा जिला विज्ञान क्लब द्वारा विष्णु इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं कर्यक्रम का आयोजन कराया गया।

जिला विज्ञान समन्वयक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विज्ञान और आध्‍यात्‍म के मध्य समता का मार्ग दिखाया। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद और महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र कृष्णा मिश्रा और नैना मिश्रा ने मंगलाचरण और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिक्षक सर्वेश कुमार पांडे ने कहा कि स्‍वामी विवेकानंद ने नर सेवा नारायण सेवा पर बल दिया।

संस्कृत प्रवक्ता डॉ हरि मोहन भारद्वाज ने स्वामी विवेकानंद के दार्शनिक सिद्धांतों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। हिंदी प्रवक्ता नेत्रपाल ने स्वामी विवेकानंद का परिचय और जीवन शैली से अवगत कराया। रितेश साहनी ने काव्य पाठ कर वहां मौजूद सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य निर्णायक इतवारी लाल गुप्ता ,सुशील कुमार शर्मा ,मुद्रेश कुमार ,प्रदीप पटेल , अनुपमा वर्मा ,देवेंद्र कुमार ,मनोज कुमार ,सतीश चंद्र सक्सेना ने विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों का अवलोकन किया और विजयी छात्रों को पुरस्‍कृत किया।

इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने स्वामी विवेकानंद पर आधारित भाषण प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। सीनियर वर्ग में मोहम्मद कैफ ,जतिन पाल प्रथम, शुभ कुमार अनुराग द्वितीय ,जूनियर वर्ग में प्रिंस पांडे करण गुप्ता प्रथम , आलोक शर्मा प्रथम ,दिवाकर द्वितीय  रहे। भाषण प्रतियोगिता में रोहन सक्सेना प्रथम, अधिकांश द्वितीय, अंश तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ग्रुप कैप्टन अनूप कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श हमारे जीवन में चिर प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने भारतीय संस्कृति को शिखर पर पहुंचाया है।

शरद कांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज को नई दिशा दिखाकर सनातन धर्म को बढ़ाया। कार्यक्रम में राकेश बाबू ,पुष्पेंद्र कुमार ,चंद्रप्रभा आर्य ,डॉ आलोक सेठ ,राजीव कुमार अग्रवाल ,रविंद्र पाल मिश्रा ,विकास मिश्रा ,उपेंद्र कुमार ,रमन गंगवार ,राहुल कठेरिया , मनोज रस्तोगी ,राजा ,अजय गुप्ता , कृष्ण पाठक ,निशा अग्रवाल ,विपुल मिश्रा मौजूद रहे। संचालन शिक्षक सुधीर वीर विक्रम और डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने किया।