नशे की गिरफ्त में पहाड़, अब तक 203 तस्करों के साथ 2 किलो स्मैक व 142 किलो गांजा व अफीम बरामद!

पहाड़ में सुख-सुविधाएं बढऩे के साथ ही नशे का अवैध कारोबार भी साल दर साल बढ़ता जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। नैनीताल जिले में पिछले काफी लम्बे समय से नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने नशे के
 | 
नशे की गिरफ्त में पहाड़, अब तक 203 तस्करों के साथ 2 किलो स्मैक व 142 किलो गांजा व अफीम बरामद!

पहाड़ में सुख-सुविधाएं बढऩे के साथ ही नशे का अवैध कारोबार भी साल दर साल बढ़ता जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। नैनीताल जिले में पिछले काफी लम्बे समय से नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ कई बार कार्रवाई भी की, लेकिन नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ के युवा नशे की गिरफ्त में हैं।

नशे की गिरफ्त में पहाड़, अब तक 203 तस्करों के साथ 2 किलो स्मैक व 142 किलो गांजा व अफीम बरामद!

नशे के कारोबारी लगातर सक्रिय

नशे के कारोबारी लगातार जिले में सक्रिय हैं, अपना कैरियर बनाने के लिए आए युवा नशे का लगातार शिकार हो रहे हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2017 से 2019 तक तकरीबन 18 करोड़ की नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने पिछले वर्ष 203 तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 31 किलो चरस और 2 किलो स्मैक, 142 किलो गांजा व 2 किलो अफीद बरामद किया।

नशे की गिरफ्त में पहाड़, अब तक 203 तस्करों के साथ 2 किलो स्मैक व 142 किलो गांजा व अफीम बरामद!

नशे की गिरफ्त में युवा

नशीले पदार्थों की तस्करी में पहले नंबर पर है ऊधमसिंहनगर जिला और दूसरे नंबर नैनीताल है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पहाड़ के जिलों में भी नशे के लती युवाओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पुलिस ने नशे के खिलाफ व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया है, जिसमे सूचना देने वाले को गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।