अयोध्या में नरेश टिकैत ने कहा- भगवान श्रीराम प्रधानमंत्री मोदी को सद्बुद्धि दें

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसान नेता और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ पश्चिम बंगाल जाएंगे। हम लोगों को बताएंगे कि किसी को भी वोट दो लेकिन भाजपा को नहीं, इनकी कथनी और करनी में अंतर है। टिकैत आज गुरूवार को अयोध्या पहुंचे हैं। यहां टिकैत ने कहा हम
 | 
अयोध्या में नरेश टिकैत ने कहा- भगवान श्रीराम प्रधानमंत्री मोदी को सद्बुद्धि दें

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसान नेता और भाकियू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ पश्चिम बंगाल जाएंगे। हम लोगों को बताएंगे कि किसी को भी वोट दो लेकिन भाजपा को नहीं, इनकी कथनी और करनी में अंतर है। टिकैत आज गुरूवार को अयोध्‍या पहुंचे हैं। यहां टिकैत ने कहा हम रघुवंशी हैं। उन्होंने अयोध्या के कोतवाल हनुमानगढ़ी, फिर इसके बाद रामलला के दर्शन किए। टिकैत ने खुद को रघुवंशी बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वज का मंदिर अयोध्या में बन रहा है।

पहली बार यहां आने का मौका मिला है। हमने कामना की है कि भगवान श्रीराम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि दें। इससे वे देश के किसानों की समस्याओं को समझ सकें। नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन पर कहा कि यह अभी लंबा चलेगा। हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों से अपील करेंगे किसी को वोट दो, लेकिन BJP को न दें। नरेश टिकैत ने कहा कि हमें आंदोलन से उठने का मौका नहीं मिल रहा है। हम उन किसानों को क्या जवाब देंगे जो हमारे साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट उठाना चाहे तो उठा दे। किसान संयुक्त मोर्चा के साथ सरकार वार्ता करे। कृषि कानूनों में संशोधन की जरूर हो तो वह भी करे। किसानों पर दर्ज मामले वापस हो। हम चाह रहे हैं कि बातचीत सही हो। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

नरेश टिकैत ने कहा कि यहां राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसमें हम लोग भी सहयोग करेंगे। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है तो अब रामलला की बात सुनेगी। राम के नाम पर इन्हें वोट मिला। सरकार बनी। हम लोग भी भगवान श्रीराम के हैं तो यह लोग हमारी बात को क्यों नहीं मान रहे हैं? सरकार ईमानदारी से हमसे बात करें। अपने भावी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा हम पश्चिम बंगाल भी जाएंगे और लोगों को बताएंगे की किसी को भी वोट दो लेकिन भाजपा को नहीं। इनकी कथनी और करनी में अंतर है।