नैनीताल-इस हाल में सड़क किनारे मिली महिला की लाश, नजारा देख लोग दंग

नैनीताल-सरोवर नगरी से करीब दो किमी दूर हल्द्वानी हाईवे पर हनुमानगढ़ के पास सड़क किनारे पेड़ पर महिला रस्सी से लटकी मिली है। महिला की लाश देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज सुबह मॉर्निंग पर गए लोगों ने महिला को फांसी पर झुलते देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को
 | 
नैनीताल-इस हाल में सड़क किनारे मिली महिला की लाश, नजारा देख लोग दंग

नैनीताल-सरोवर नगरी से करीब दो किमी दूर हल्द्वानी हाईवे पर हनुमानगढ़ के पास सड़क किनारे पेड़ पर महिला रस्सी से लटकी मिली है। महिला की लाश देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज सुबह मॉर्निंग पर गए लोगों ने महिला को फांसी पर झुलते देखा तो हड़कंप मच गया।

तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे लटकाया गया है या उसने आत्महत्या की है, फिलहाल साफ नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। अभी शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सूचना पर एसओ विजय मेहता समेत पुलिसकर्मी पहुंच गए और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। कुछ देर बार सीओ विजय थापा भी मौके पर पहुंच गए। महिला की आयु करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। एसओ ने बताया कि आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। महिला के नेपाली होने का संदेह होने पर नेपाली मजदूरों को मौके पर बुलाया गया। पर वे शव की शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस फिलहाल शिनाख्त की कोशिश कर रही है। जबकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट कारण बताया जा सकता है।