नैनीताल-इस दूरस्थ गांव में दौड़ेगी गाडिय़ा, विधाायक संजीव ने निभाया पिता का वादा

नैनीताल-लंबे संघर्ष के बाद बेतालघाट विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पांगकटारा से खलाड़ मोटर मार्ग की मुख्य बाधा समाप्त हो गई है। वन मंत्रालय से इसकी सैद्धातिक स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक संजीव आर्य के कार्यकाल को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने बताया कि वन मंत्रालय भारत सरकार से इस
 | 
नैनीताल-इस दूरस्थ गांव में दौड़ेगी गाडिय़ा, विधाायक संजीव ने निभाया पिता का वादा

नैनीताल-लंबे संघर्ष के बाद बेतालघाट विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पांगकटारा से खलाड़ मोटर मार्ग की मुख्य बाधा समाप्त हो गई है। वन मंत्रालय से इसकी सैद्धातिक स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक संजीव आर्य के कार्यकाल को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने बताया कि वन मंत्रालय भारत सरकार से इस मोटर मार्ग को लेकर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।

इसके अलावा गडख़ेत से पांगकटारा मोटर मार्ग का प्रथम चरण का कार्य अभी गतिमान है। 12 साल पहले वर्तमान में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने यहां की जनता से वादा किया था कि वह मोटर मार्ग निर्माण के बाद ही यहां आएंगे। जिसके बाद अब यहां के लोगों का मोटर मार्ग का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। विधायक संजीव आर्य ने जानकारी दी कि लंबे संघर्षों के बाद आखिरकार लोगों का सडक़ से जुडऩे का सपना साकार हो सकेगा। मोटरमार्ग की स्वीकृति के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

 

नैनीताल-इस दूरस्थ गांव में दौड़ेगी गाडिय़ा, विधाायक संजीव ने निभाया पिता का वादा

नैनीताल-इस दूरस्थ गांव में दौड़ेगी गाडिय़ा, विधाायक संजीव ने निभाया पिता का वादा