नैनीताल-रामनगर के शुभम को मिली IAS में 43 वी रैंक, ऐसे रचा इतिहास

नैनीताल- आज upsc ने अपना परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। देशभर के कई होनहार छात्रों ने बाजी मारी। इस क्रम में रामनगर के शुभम बंसल ने 43 वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा के टॉपर्स की सूची में स्थान हासिल किया है। शुभम की सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनका परिवार रामनगर
 | 
नैनीताल-रामनगर के शुभम को मिली IAS में 43 वी रैंक, ऐसे रचा इतिहास

नैनीताल- आज upsc ने अपना परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। देशभर के कई होनहार छात्रों ने बाजी मारी। इस क्रम में रामनगर के शुभम बंसल ने 43 वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा के टॉपर्स की सूची में स्थान हासिल किया है।  शुभम की सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।  उनका परिवार रामनगर में रहता है और  यहां आटा मिल का कारोबार है।

नैनीताल-रामनगर के शुभम को मिली IAS में 43 वी रैंक, ऐसे रचा इतिहास

बता दे कि व्यवसायी अतुल अग्रवाल व रचना के बेटे शुभम इन दिनों कानपुर के रिजर्व बैंक में मैनेजर की पोस्ट पर तैनात हैं। उनके परिवार का फ्लोर और राइस मिल का व्यवसाय है। वह तेलीपुरा में रहते हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में आईएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
 शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय वह भगवान को देने के साथ ही अपने परिवार,मित्रों, संबंधियों, गुरुजनों और उन सब लोगों को देते हैं, जिन्होंने जीवन में उन्हें कुछ न कुछ सिखाया और प्रोत्साहित किया। ताऊ अरविंद अग्रवाल ने बताया कि वह पढ़ने में बचपन से ही होनहार थे। उनकी स्कूली शिक्षा की शुरुआत नगर के गुरुनानक पब्लिक स्कूल से हुई। छठी कक्षा के बाद वह लिटिल स्कॉलर्स स्कूल से दसवीं तक पढ़े। इंटर की पढ़ाई शुभम ने दिल्ली आरकेपुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। उन्होंने 2013 से 2017 तक दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके साथ ही वह सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। इस बीच वह भारतीय रिजर्व बैंक में चयनित हो गए थे, उसी पद पर रहकर उन्होंने फिर से तैयारी की और सफलता पाई।