नैनीताल- पद्मश्री अनूप साह और पत्नी दीपा साह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, नोएडा के इस अस्पताल में जारी उपचार

Nainital News, अंतर्राष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह के साथ आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में पद्मश्री साह एवं उनकी धर्मपत्नी दीपा साह को काफी चोटें आई हैं। दोनों का नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक पद्मश्री साह बुधवार को
 | 
नैनीताल- पद्मश्री अनूप साह और पत्नी दीपा साह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, नोएडा के इस अस्पताल में जारी उपचार

Nainital News, अंतर्राष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह के साथ आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में पद्मश्री साह एवं उनकी धर्मपत्नी दीपा साह को काफी चोटें आई हैं। दोनों का नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। अभी उन्हें आईसीयू में रखा गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक पद्मश्री साह बुधवार को नैनीताल से अपने नोएडा स्थित आवास पर अमेरिका से आ रही अपनी पत्नी को लेने के लिए गए थे।

ट्रक ने मारी टक्कर

रात्रि में दोनों पति-पत्नी हवाई अड्डे से टैक्सी से अपने नोएडा स्थित आवास को जा रहे थे। इसी दौरान सुबह तड़के तीन बजे घर से कुछ ही दूर पहले उनकी कार को किसी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें निकटवर्ती कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनसे हुई बातचीत के बाद उनके मित्र विनोद पांडे ने बताया कि पद्मश्री साह व उनकी पत्नी दोनों ठीक हैं, और बात कर रहे हैं।

नैनीताल- पद्मश्री अनूप साह और पत्नी दीपा साह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, नोएडा के इस अस्पताल में जारी उपचार

अलबत्ता पद्मश्री साह ने पेट से निचले हिस्से में परेशानी होने की बात कही है। उनके कूल्हे की हड्डी अपनी जगह से हट गई थी, जिसका उपचार किया गया है। इसके अलावा फेफड़े में खून आया है, जबकि उनकी पत्नी दीपा साह के जांघ के निचले हिस्से में फ्रेक्चर है। दोनों खतरे से बाहर हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub