नैनीताल – बस इतनी सी बात पर युवक ने एक व्यक्ति का फाड़ दिया सर , जानिए वजह

नैनीताल – समीपवर्ती सिलमोडिया गहलना क्षेत्र निवासी दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। देखते-देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने मिलकर एक अधेड़ को पत्थरों से हमला कर चोटिल कर दिया। वही उसकी पत्नी के पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को बीडी पांडे अस्पताल में
 | 
नैनीताल – बस इतनी सी बात पर युवक ने एक व्यक्ति का फाड़ दिया सर , जानिए वजह

नैनीताल – समीपवर्ती सिलमोडिया गहलना क्षेत्र निवासी दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। देखते-देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने मिलकर एक अधेड़ को पत्थरों से हमला कर चोटिल कर दिया। वही उसकी पत्नी के पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

अल्मोड़ा – ब्रेकिंग – यहां गहरी खाई में गिरी मैक्स, 2 की मौके पर मौत , 5 गंभीर घायल

जानकारी के मुताबिक गहलना निवासी लीलाराम शुक्रवार देर रात अपने खेतों में पानी लगा कर घर लौट रहे थे। तभी पड़ोस में ही रहने वाली महिला से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिला पक्ष के अन्य लोग मिलकर दूसरे पक्ष पर हावी हो गए। इस बीच एक युवक ने पत्थरों से हमला कर लीला राम को गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। साथ ही उसकी पत्नी से भी मारपीट कर दी। रात करीब ढाई बजे लीला राम ने मारपीट करने की सूचना स्थानीय पटवारी सुरेंद्र सनवाल को दी। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि अधेड़ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।