नैनीताल- इस शख्स ने पूरे देश में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिली ये अनोखी पहचान

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ.गिरजा शंकर मुंगली को फीफा के एशियन फुटबाल असोसिएशन(ए.फु.एसो.) का सदस्य बनाए जाने से प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल हुए हैं। मुंगली इससे पहले आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य भी रह चुके हैं। नैनीताल निवासी उद्योगपति सेवानिवृत्त कर्नल गिरजा शंकर मुंगली इन दिनों महाराष्ट्र के पुणे में
 | 
नैनीताल- इस शख्स ने पूरे देश में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिली ये अनोखी पहचान

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ.गिरजा शंकर मुंगली को फीफा के एशियन फुटबाल असोसिएशन(ए.फु.एसो.) का सदस्य बनाए जाने से प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल हुए हैं। मुंगली इससे पहले आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य भी रह चुके हैं। नैनीताल निवासी उद्योगपति सेवानिवृत्त कर्नल गिरजा शंकर मुंगली इन दिनों महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं।

मुंगली को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी पिछले दिनों कोरोना काल में उत्तराखंड के लोगों समेत गरीबों और असहाय लोगों की सेवा के लिए सम्मानित किया था। मुंगली को इससे पहले भी आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन का सदस्य और फिर अध्यक्ष बनाया गया था। विश्व प्रसिद्ध फुटबाल संघ फीफा के एशियाई फुटबॉल संघ का सदस्य बनाए जाने के बाद उत्तराखंड का गौरव बड़ा है।

पूरे एशिया से है 47 सदस्य

एशियाई फुटबॉल संघ में पूरे एशिया के 47 सदस्य हैं। इसका मुख्यालय मलेशिया में है। इसका पैतृक संगठन फीफा है जो एशिया में होने वाले प्रमुख फुटबॉल मैचों की देखरेख करता है। डॉ.मुनगली वर्तमान में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन क्लब कमेटी के चेयरमैन हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में रहकर भी उत्तराखंड के लोगों के लिए कई बार मदद की है, ऐसे में उन्होंने विश्व में अपनी पहचान बनाकर उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। उनकी इस नियुक्ति पर उत्तराखंड वासियों ने हर्ष जताया है।