नैनीताल- अधिक नशा बना जान को खतरा, पढ़े पालिका कर्मचारी की ये करतूत

नैनीताल में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत्त नगर पालिका का एक कर्मचारी नैनीझील में कूद गया। बताया जा रहा है कि कूदने के बाद वह डर गया। जिसके बाद झील किनारे की घास पकड़कर बचने का प्रयास करने लगा। गनीमत रही कि वहाँ घूम रहे राहगीरों ने
 | 
नैनीताल- अधिक नशा बना जान को खतरा, पढ़े पालिका कर्मचारी की ये करतूत

नैनीताल में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत्त नगर पालिका का एक कर्मचारी नैनीझील में कूद गया। बताया जा रहा है कि कूदने के बाद वह डर गया। जिसके बाद झील किनारे की घास पकड़कर बचने का प्रयास करने लगा। गनीमत रही कि वहाँ घूम रहे राहगीरों ने उसे देख लिया और इसकी सूचना चीता मोबाइल शिवराज राणा को दी। शिवराज राणा एसआई दीपक बिष्ट व अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचे और गोताखोर सुरेश बहादुर थापा की मदद से नैनी झील से पालिका कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला।

नैनीताल- अधिक नशा बना जान को खतरा, पढ़े पालिका कर्मचारी की ये करतूत

अधिक नशा बना जान को खतरा

पुलिस जानकारी के मुताबिक कर्मचारी की पहचान 45 वर्षीय तस्लीम निवासी चार्टन लॉज, मल्लीताल के रूप में हुई है। तस्लीम नैनीताल नगर पालिका में ट्रक चलाता है। पुलिस के अनुसार अधिक शराब पीने की वजह से उसे नशा हो गया। इसी के चलते उसने झील में छलांग लगा दी। उनकी माने तो समय रहते सूचना मिलने पर उसकी जान बचाई जा सकी। तस्लीम की अधिक नशे की हालत आज उसकी जान को खतरा बन सकती थी। पुलिस की माने तो नशे के कारण उसे बचाने में भी काफी बांधा आई, लेकिन गोताखोर की सूझबूझ से बमुश्किल उसे झील से बाहर निकल लिया गया।