नैनीताल-नशे में टल्ली महिला ने सरोवर नगरी में मचाया उत्पात, कारण जानकर दंग रह जायेंगे आप

नैनीताल-न्यूज टुडे नेटवर्क-नशे की लत इंसान को क्या से क्या बना देती है। देवभूमि में नशे का कारोबार इतना फैल गया है कि अब महिलाएं भी इससे अछूती नहीं रही। हाल ही में देहरादून पुलिस ने हुक्काबारों पर छापे मारे थे जिसमें कई लड़कियां में हुक्का सुगलाती नजर आयी, वही इससे पहले कई हुक्काबारों पर
 | 
नैनीताल-नशे में टल्ली महिला ने सरोवर नगरी में मचाया उत्पात, कारण जानकर दंग रह जायेंगे आप

नैनीताल-न्यूज टुडे नेटवर्क-नशे की लत इंसान को क्या से क्या बना देती है। देवभूमि में नशे का कारोबार इतना फैल गया है कि अब महिलाएं भी इससे अछूती नहीं रही। हाल ही में देहरादून पुलिस ने हुक्काबारों पर छापे मारे थे जिसमें कई लड़कियां में हुक्का सुगलाती नजर आयी, वही इससे पहले कई हुक्काबारों पर हल्द्वानी में पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें कई नाबालिग भी मिले। इससे पहले हल्द्वानी में कई छात्र में नशे का सेवन करते पकड़े गये। नशे का दायरा लगातार फैलते जा रहा है। ऐसा ही एक वाक्या बुधवार देर शाम सरोवर नगरी नैनीताल में देखने को मिला। यहां नशे में धुत एक महिला ने तल्लीताल गांधीचौक के पास जमकर उत्पात मचाया। महिला ने उत्पात मचाने की सूचना किसी ने पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

नैनीताल-नशे में टल्ली महिला ने सरोवर नगरी में मचाया उत्पात, कारण जानकर दंग रह जायेंगे आप

पति-पत्नी में चल रहा विवाद

बताया जा रहा है कि तल्लीताल गांधीचौक के पास एक महिला ने नशे में उत्पात मचा दिया। सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो महिला पुलिस कर्मियों ने नशे में धुत महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिला मानने को तैयार ही नहीं हुई। बाद में पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला हरिद्वार की रहने वाली है। उसका पति हल्द्वानी में रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। उनका एक दस साल का बच्चा भी है। देर शाम महिला ने नैनीताल पहुंचकर नशे में उत्पात मचा दिया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कही।