नैनीताल-मां नन्दा-सुनन्दा के डोले ने किया नगर भ्रमण, विधायक संजीव ने लिया आर्शीवाद

नैनीताल- शुक्रवार को सरोवर नगरी नैनीताल में छह दिवसीय 118वें श्री मां नन्दादेवी महोत्सव का विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से समापन हुआ। कोविड-19 के चलते इस बार मां नन्दा-सुनन्दा के डोले को नगर भ्रमण करने के बजाय मां नन्दादेवी मन्दिर परिसर के भीतर ही परिक्रमा कराने के बाद मूर्तियों का नैनीझील में विधिवत्
 | 
नैनीताल-मां नन्दा-सुनन्दा के डोले ने किया नगर भ्रमण, विधायक संजीव ने लिया आर्शीवाद

नैनीताल- शुक्रवार को सरोवर नगरी नैनीताल में छह दिवसीय 118वें श्री मां नन्दादेवी महोत्सव का विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से समापन हुआ। कोविड-19 के चलते इस बार मां नन्दा-सुनन्दा के डोले को नगर भ्रमण करने के बजाय मां नन्दादेवी मन्दिर परिसर के भीतर ही परिक्रमा कराने के बाद मूर्तियों का नैनीझील में विधिवत् विर्सजन किया गया। इस मौके पर नैनीताल विधान सभा के विधायक संजीव आर्य ने भी मां नन्दा-सुनन्दा के दर्शन कर आर्शिवाद लिया।

नैनीताल-मां नन्दा-सुनन्दा के डोले ने किया नगर भ्रमण, विधायक संजीव ने लिया आर्शीवाद
हल्द्वानी-फतेहपुर में फिर गुलदार की दहशत, अब आंगन में खड़ी महिला पर किया हमला

सबसे पहले सुबह मां नन्दादेवी परिसर मेंं पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान यजमान के रूप में मां नैनादेवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सपत्नीक शमिल हुये। ठीक 12:15 बजे मॉ नैनादेवी के दरबार से मां नन्दा व सुनन्दा के डोले का मन्दिर परिसर के भीतर भ्रमण कराया गया। इस दौरान मां के जयकारों से मन्दिर परिसर भक्तिमय हो गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में मां नन्दा व सुनन्दा की प्रतिमाओं का विधिवत् रूप से नैनीझील में विसर्जन कर किया।

हल्द्वानी-दिल्ली से लौटे नीरज ने बदली गांव की तस्वीर, पहाड़ी खेतों पर महिलायें दौड़ाने लगी ट्रैक्टर

नैनीताल-मां नन्दा-सुनन्दा के डोले ने किया नगर भ्रमण, विधायक संजीव ने लिया आर्शीवाद

मां नन्दा-सुनन्दा की प्रतिदिन आयोजित होने वाली पूजा-अर्चना एवं आरती का सजीव प्रसारण श्रद्धलुओं तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। महोत्सव एवं मां के डोले का सजीव प्रसारण स्थानीय ताल चैनल, यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे सजीव प्रसारण को जिला नैनीताल के अलावा देश दुनिया के लाखों श्रद्धालू मॉ नन्दा-सुनन्दा के लाइव दर्शन किये।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह, श्रीरामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, डा. मनोज सिंह बिष्ट, विमल चौधरी, देवेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंढियाल, कुन्दन सिंह बिष्ट सहित श्री रामसेवक सभा के कई पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद थे।