(नैनीताल लोकसभा रिजल्ट) जानिएं अजय भट्ट और हरीश रावत के कड़े मुकाबले में किसको कितने वोट मिले, पढ़िये विधानसभा वार आकड़े
नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को केन्द्र से लेकर राज्य तक भरपूर सहयोग मिला। इस बार सबसे हॉट सीट में नैनीताल सीट का नाम शामिल था। क्योंकि यहां एक ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट खड़े थे तो दूसरी ओर उनका मुकाबला करने के लिए प्रदेश के पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत मैदान में थे। ऐसे में यह मुकाबला बड़ा दिलचस्प हो गया था। लेकिन इस मुकाबले को जीतने में पूर्व सीएम एक बार फिर बहुत पीछे रह गये। वही भट्ट की जीत में रुद्रपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली से बड़ा असर हुआ। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार जिले भर में अजय भट्ट के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते रहे। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सक्रिय भाजपा रही।
खासकर नैनीताल सीट पर सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक संजीव आर्य, मेयर जोगेन्द्र रौतेला और कई मंडल अध्यक्ष समेत भाजपा के हजारों कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी भट्ट के जीत राह बनाने में जुटे रहे। एक साथ इतने बड़े नेताओं का प्रचार में जाना अजय भट्ट के लिए संजीवनी साबित हुआ। अजय भट् को 766889 वोट मिले। वही हरीश रावत को 431219 वोट मिले। अजय भट्ट ने हरीश रावत को 335679 वोटों से हराया।
किसको मिले कितने वोट
विधानसभा क्षेत्र अजय भट्ट हरीश रावत
भीमताल- 34383 19724
हल्द्वानी- 45076 42860
कालाढूंगी- 75693 25119
लालकुआं- 56094 19625
नैनीताल- 34171 22970
जसपुर- 44185 38414
काशीपुर- 64417 33926
बाजपुर- 51866 43371
गदरपुर- 58424 37133
रुद्रपुर- 86972 27789
किच्छा- 49244 36638
सितारगंज- 55472 27889
नानकमत्ता- 52680 27657
खटीमा- 49316 24462