नैनीताल- नहीं थम रही जनपद में तेंदुए की दहशत, अब यहां घर में आधी रात किया हमला

उत्तराखंड में जगंली जानवरों की दहशत अब शहरी इलाकों में तेजी फैलने लगी है। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी, काठगोदान, और रानीबाग व अन्य इलाकों में तेंदुए की दस्तक ने लोगो को डर से साये में जीने को मज़बूर कर दिया है। बीते दिनों में अब तक तो महिलायें तेंदुए का निवाला बन चुकी है। जबकि
 | 
नैनीताल- नहीं थम रही जनपद में तेंदुए की दहशत, अब यहां घर में आधी रात किया हमला

उत्तराखंड में जगंली जानवरों की दहशत अब शहरी इलाकों में तेजी फैलने लगी है। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी, काठगोदान, और रानीबाग व अन्य इलाकों में तेंदुए की दस्तक ने लोगो को डर से साये में जीने को मज़बूर कर दिया है। बीते दिनों में अब तक तो महिलायें तेंदुए का निवाला बन चुकी है। जबकि एक श्रमिक पर भी अटैक हो चुका है।

यह भी पढ़े.. हरिद्वार- देवभूमी के मंदिरों में मंडरा रहा आर्थिक दंगी का खतरा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सरकार से की ये मांग

नैनीताल- नहीं थम रही जनपद में तेंदुए की दहशत, अब यहां घर में आधी रात किया हमला

वही शहर की पॉश कॉलोनी पालम सिटी में भी तेंदुए के डर से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है, यहां आयें दिन सीसीटीवी की फुटेज में जंगली जानवारों की हलचल देखी जाती है। हालाकिं वन विभाग इन जानवरों से निपटने के प्रयास करने का दावा करता है। बावजूद इसके इनपर काबू पाना वन विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े… हल्द्वानी- लेह लद्दाख में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, इतनी कम उम्र में हुआ था सेना में भर्ती

सरोवर नगरी में तेंदुए की दस्तक

वही अब सरोवर नगरी यानी नैनीताल शहर में भी तेंदुए ने दस्‍तक दे दी है। शनिवार रात शहर के कैंट क्षेत्र स्थित एक घर के अंदर से तेंदुआ कुत्ते को उठा कर ले गया। आबादी क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ने से यहां रह रहे लोगों में भय का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

नैनीताल- नहीं थम रही जनपद में तेंदुए की दहशत, अब यहां घर में आधी रात किया हमला

जानकारी के मुताबिक कैंट क्षेत्र निवासी चंदन सिंह अधिकारी अन्य परिजनों के साथ बैठे हुए थे। देर रात अचानक घर के कुत्ते भौकने लगे। इस बीच गुलदार ने आंगन में खड़े एक कुत्ते पर हमला कर दिया। जब तक परिजन बाहर जाकर देखते गुलदार कुत्ते को उठा ले गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।

देखें वीडियो….

यह भी पढ़े… रूद्रपुर- उत्तराखंड के इस जिले में टिड्डी दल ने बड़ाई किसानों के दिक्कत, प्रशासन ऐसे कर रहा बचाव

उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर समीपवर्ती चारखेत क्षेत्र में भी गुलदार का आतंक बना हुआ है। अब तक दर्जन भर पालतू पशुओं को गुलदार निवाला बना चुका है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा तो लगाया लेकिन अभी तक गुलदार पकड़ में नही आया है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में चार गुलदारों का कुनबा दिखाई दे रहा है।