नैनीताल- यहां घरवालों की इतनी सी बात पर किशोर ने गटका जहर, वजह जानकर हैरान हुए लोग

नैनीताल से ऐसी घटना सामने आई जहां एक किशोर को गेम खेलने से मना करने पर उसने जहर गटक लिया। जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक किशोर बुधवार देर शाम घर बैठकर मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। बहुत देर फोन पर लगे किशोर को परिजनों से फटकार लगाई और पढ़ाई
 | 
नैनीताल- यहां घरवालों की इतनी सी बात पर किशोर ने गटका जहर, वजह जानकर हैरान हुए लोग

नैनीताल से ऐसी घटना सामने आई जहां एक किशोर को गेम खेलने से मना करने पर उसने जहर गटक लिया। जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक किशोर बुधवार देर शाम घर बैठकर मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। बहुत देर फोन पर लगे किशोर को परिजनों से फटकार लगाई और पढ़ाई करने को कहा, लेकिन किशोर नही माना वह डाट खाने के बावजूद भी फोन पर गेम खेलता रहा।

इसके पश्चात् जब परिजनों ने गुस्से में किशोर को खूब डाट लगाई तो किशोर परिजनों की बातों से क्षुब्ध हो गया और उसने गुससे में कीटनाशक गटक लिया। जिस कारण उसकी हालत कुछ देर बाद गम्भीर हो गई, किशोर की हालत देख परिजन भी काफी घबरा गये। जिस कारण वह मौके पर किशोर को लेकर स्थानीय अस्पताल बीडी पाण्डे पहुंचे जहां किशोर उपचार किया गया। उपचार के बाद अगले कुछ ही घण्टों में किशोर के स्वास्थ्य में कुछ सुधार आया जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से किशोर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।