नैनीताल-अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, यहां मौके पर खनन से भरे मिले वाहन सीज

Nainital news- जिलेभर में चल रहे अवैध खनन और अवैध भंडारण पर डीएम सविन बंसल सख्त है। आज इसी क्रम में अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अभियान में उप जिलाधिकारी कोश्या-कुटौली गौरव चटवाल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर कौसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर औचक छापेमारी की। छापेमारी
 | 
नैनीताल-अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, यहां मौके पर खनन से भरे मिले वाहन सीज

Nainital news- जिलेभर में चल रहे अवैध खनन और अवैध भंडारण पर डीएम सविन बंसल सख्त है। आज इसी क्रम में अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अभियान में उप जिलाधिकारी कोश्या-कुटौली गौरव चटवाल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर कौसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर औचक छापेमारी की। छापेमारी में मौके पर 5 गॉडिय़ा अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई। 3 गाडिय़ॉ स्वीकृत मात्रा से अधिक उपखनिज लाते हुए पकड़े जाने पर चालान किया गया जबकि 2 दो वाहन संख्या UK01 CA 0705 व UK04 CB 0036  के अवैध खनन में लिप्त होने के कारण सीज करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। जिन्हें एफआईआर दर्ज कराने के बाद थाना बेतालघाट के हवाले कर दिया गया।

नैनीताल-अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, यहां मौके पर खनन से भरे मिले वाहन सीज

चटवाल ने बताया कि वाहन संख्या UK01 CA 0780, UK01 CA 1147, UK01 CA 0518 भार से अधिक उप खनिज ले जाने पर उनका नियमानुसार चालान किया गया है। वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। कार्यवाही के दौरान पीटीओ तथा राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।