नैनीताल-बिटिया के दरिंदों को फांसी दो-फांसी दो, बेतालघाट में सडक़ पर उमड़ा जनसैलाब

नैनीताल- बेतालघाट में पिछले दिनों किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर ग्रामीण सडक़ों पर उतर आए। आज बेतालघाट बाजार में प्रदर्शन करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी दी जाए। साथ में पीडि़त परिवार के लिए लोगोंं ने धनराशि इक्क_ा की। प्रदर्शकारियों में आरोपियों के खिलाफ जबरदस्त
 | 
नैनीताल-बिटिया के दरिंदों को फांसी दो-फांसी दो, बेतालघाट में सडक़ पर उमड़ा जनसैलाब

नैनीताल- बेतालघाट में पिछले दिनों किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर ग्रामीण सडक़ों पर उतर आए। आज बेतालघाट बाजार में प्रदर्शन करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी दी जाए। साथ में पीडि़त परिवार के लिए लोगोंं ने धनराशि इक्क_ा की। प्रदर्शकारियों में आरोपियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन में सब राजनीतिक दलों के लोग तथा 12 गांव के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए।

देहरादून- उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें किसको मिली कौनसी नई जिम्मेदारी
विगत दिवस बेतालघाट क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद राजस्व पुलिस से जांच रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर की गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज क्षेत्र के लोग बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सडक़ पर उतर आए और उन्होंने आरोपितों को फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में माही आर्या, ग्राम प्रधान प्रेम महाराज, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन आर्य, मदन दरमाल, शेखर दानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, हेम आर्य, तारा भण्डारी, मोहित बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।