नैनीताल-समलैंगिक किशोरियों के त्रिकोणीय प्रेम की गजब कहानी, एक किशोरी के साथ रहने को अड़ी नैनीताल की दो किशोरियां

नैनीताल-प्रेमी युगल की खबरें हर दिन आती रहती है। वहीं समलैंगिक युवक-युवतियों की खबरें भी आम है लेकिन यह सिर्फ एक जोड़े तक सीमित रहता है। नैनीताल में जो देखने को मिला, उसने सारी हदें पार कर दी। यहां तीन किशोरियों के बीच समलैंगिक प्यार देखने को मिला। मामला तब खुला जब तीन किशोरियां आपस
 | 
नैनीताल-समलैंगिक किशोरियों के त्रिकोणीय प्रेम की गजब कहानी, एक किशोरी के साथ रहने को अड़ी नैनीताल की दो किशोरियां

नैनीताल-प्रेमी युगल की खबरें हर दिन आती रहती है। वहीं समलैंगिक युवक-युवतियों की खबरें भी आम है लेकिन यह सिर्फ एक जोड़े तक सीमित रहता है। नैनीताल में जो देखने को मिला, उसने सारी हदें पार कर दी। यहां तीन किशोरियों के बीच समलैंगिक प्यार देखने को मिला। मामला तब खुला जब तीन किशोरियां आपस में लड़ रहे थे और एक साथ रहने की बात कर रहे थे। इसी बीच एक किशोरी ने झील में छलांग लगा दी।

नैनीताल-समलैंगिक किशोरियों के त्रिकोणीय प्रेम की गजब कहानी, एक किशोरी के साथ रहने को अड़ी नैनीताल की दो किशोरियां

नैनीताल-समलैंगिक किशोरियों के त्रिकोणीय प्रेम की गजब कहानी, एक किशोरी के साथ रहने को अड़ी नैनीताल की दो किशोरियां

इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बचा लिया। इसके बाद पूछताछ हुई तो पुलिस ने भी माथा पकड़ लिया। मामला समलैंगिक का निकला। पुलिस ने तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पूरा मामला नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र का है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि चीता पुलिस के जवान शिवराज सिंह राणा को सूचना मिली कि ठंडी सडक़ में पाषाण देवी मंदिर के पास तीन किशोरियां आत्महत्या करने को लेकर बातचीत कर रही हैं।

नैनीताल-समलैंगिक किशोरियों के त्रिकोणीय प्रेम की गजब कहानी, एक किशोरी के साथ रहने को अड़ी नैनीताल की दो किशोरियां

सूचना मिलते ही चीता पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक किशोरी झील में कूद गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से पुलिस ने उसे बचा लिया। जब झगड़े का कारण पूछा तो समलैंगिक होने की बात सामने आयी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस भी हैरान रह गई। इनमें दो किशोरियां नैनीताल और एक किशोरी भवाली की रहने वाली हैं। किशोरियों ने बताया कि वह तीनों आपस में एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। नैनीताल की दो किशोरियों भवाली की किशोरी के साथ रहना चाहती है। इसी को लेकर उनका विवाद हुआ। इस दौरान तीनों में भवाली वाली किशोरी के साथ रहने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक किशोरी झील में कूदकर जान देने का फैसला किया। बाद में पुलिस ने तीनों के परिजनों को बुलाकार किशोरियों को सौंप दिया।