नैनीताल- यहां नाले में मिली नवजात का पिता निकला जीजा, फिर क्या हुआ आप भी पढ़े

नैनीताल में आठ महीने पहले दर्ज किये गए गये एक केस का अब खुलासा हो गया है। दरअसल नैनीताल के स्टाफ हाउस सात नंबर क्षेत्र में आठ महीने पहले एक नवजात कन्या मिली थी। नवजात कन्या को लोगों द्वारा मौके पर नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन मामला गम्भीर
 | 
नैनीताल- यहां नाले में मिली नवजात का पिता निकला जीजा, फिर क्या हुआ आप भी पढ़े

नैनीताल में आठ महीने पहले दर्ज किये गए गये एक केस का अब खुलासा हो गया है। दरअसल नैनीताल के स्टाफ हाउस सात नंबर क्षेत्र में आठ महीने पहले एक नवजात कन्या मिली थी। नवजात कन्या को लोगों द्वारा मौके पर नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

लेकिन मामला गम्भीर होने के कारण डाॅक्टरों ने कन्या को हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया था। वही मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इस केस से जुडे़ हर साक्षों का पता लगा रही थी और निरन्तर केस की छानबीन कर रही थी। जांच के दौरान एक किशोरी ने खुद को नवजात की मां बताया था। पुलिस ने शक के आधार पर क्षेत्र के चार युवकों के डीएनए के नमूने जांच के लिए भेजे थे।

तब से लेकर अब तक यह केस ऐसे ही घूम रहा था। लेकिन अब केस का खुलासा हो चुका है। डीएनए जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है, आपको बता दें कि डीएनए टेस्ट में नवजात का डीएनए नाबालिग के जीजा से मिला हैए इसकी जानकारी स्वयं कोतवाल ने दी है, कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 201, 307,315, 314 व 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub