नैनीताल- CM त्रिवेंद्र सिंह के इस इशारे को समझ गए DM, अब इस तरह करवा रहे हैं ये काम

नैनीताल- न्यूज टुडे नेटवर्क: मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की विस्तार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश
 | 
नैनीताल- CM त्रिवेंद्र सिंह के इस इशारे को समझ गए DM, अब इस तरह करवा रहे हैं ये काम

नैनीताल- न्यूज टुडे नेटवर्क: मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की विस्तार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री की घोषणाओं निर्धारित समय अमलीय जामा पहनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि घोषणाओं के पूरा करने में किसी प्रकार की देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

नैनीताल- CM त्रिवेंद्र सिंह के इस इशारे को समझ गए DM, अब इस तरह करवा रहे हैं ये काम

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर शासन गंभीर है, सभी संबंधित अधिकारी शासन से बेहतर समन्वय बनाते हुए इन घोषणाओं पर कार्य समय रहते करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घोषणाओं से संबंधित यदि कोई घोषणा फिजिबल नहीं है। तो उस बारे भी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई व लघु सिंचाई, युवा कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा, उरेडा, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण सहित अन्य विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करतेह हुए कहा कि यदि किसी घोषणा को लेकर उच्च अधिकारियों से किसी तरह के पत्राचार की आवश्यकता है तो तत्काल पत्राचार करना सुनिश्चित करें ताकि समय रहते संबंधित विभाग की घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा सके। जिलाधिकारी ने सीएम घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के लिए जिला स्तर से  की जाने वाली सभी औपचारिकताएं 15 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस तरह हो रहा है घोषणाओं पर काम

कुछ दिन पूर्व ही cm त्रिवेंद्र रावत ने डी एम विनोद कुमार सुमन से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान कहा था की इस जिले में उनके द्वारा जो भी घोषणाएं की गई हैं उसको ठीक से देख ले। जिस विभाग को जिस वक्त तक काम शुरू करने और जिस काम को जिस समय तक खत्म करने के निर्देश दिए गए है वह तत्त्काल पूरा कर लें नहीं तो ऐसे अफसरों की सूची तैयार कर उनके कार्यालय भेज दें।